{"_id":"58fc6f714f1c1bff568b623e","slug":"thieves-performed-char-dham-after-cheating-of-foreign-currency-to-wash-off-sin","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के पैसों से था चारधाम यात्रा का प्लान, किए कई मंदिरों में दर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के पैसों से था चारधाम यात्रा का प्लान, किए कई मंदिरों में दर्शन
amarujala.com- Presented by: मोहित
Updated Sun, 23 Apr 2017 02:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी के पैसों से तीन चोर अपने पाप धोना चाहते थे लेकिन उनकी यह योजना पुलिस ने असफल कर दी। पुलिस ने तीन लोगों को 1.5 करोड़ की विदेशी करेंसी धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनसे एक करोड़ और स्कॉर्पियो गाड़ी भी जब्त की है।
विज्ञापन
आरोपी भगवंत सिंह(23), जसवंत सिंह (26) और गौतम लखानी (21) राजस्थान के रहने वाले हैं। सिंह विलेपार्ले की एक करेंसी एक्सचेंज फर्म में काम करता था। फर्म ने पिछले महीने ही कैश चोरी होने की शिकायत दर्ज की थी। वहीं दूसरी फर्म ने भी इसी तरह की शिकायत दर्ज की थी।
विज्ञापन
सिंह मुंबई में विलेपार्ले फोरेक्स एक्सचेंज में नौकर के तौर पर काम करता था। उसने मुंबई में नौकरी की तालाश में आए जसवंत सिंह को इस पूरी वारदात में शामिल किया।
विज्ञापन
सिंह ने विलेपार्ले में 1.5 करोड़ की विदेशी करेंसी चोरी की और उसके बाद 18 मार्च को एक और फोरेक्स कंपनी से नकदी चोरी की। जिसके बाद वह जसवंत के साथ राजस्थान भाग गया और वहां पहुंचकर अपना फोन बंद कर दिया।
जिसके बाद दोनों ने गौतम लखानी को अपने साथ शामिल कर लिया है। उन्होंने एक एसयूवी कार खरीदी और राज्य के कई मंदिरों में दर्शन किए यहां तक की उनका चारधाम यात्रा और वैष्णो देवी जाकर अपने पाप धोने की थी।
पुलिस ने आरोपियों को तब दबोचा जब वह करेंसी बदलने मुंबई पहुचे थे। वह चोरी के एक महीने बाद मुबंई पहुंचे थे और पुलिस ने मौका मिलते ही उन्हें दबोच लिया।