{"_id":"5c242dc7bdec22571875b9cf","slug":"these-top-news-will-be-under-focus-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर
Thu, 27 Dec 2018 07:11 AM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Thu, 27 Dec 2018 07:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा में आज हो सकती है तीन तलाक विधेयक पर चर्चा, भाजपा ने जारी किया व्हिप
विज्ञापन
मुस्लिम समाज से जुड़ी एक बार में तीन तलाक (तलाक-ए-बिद्दत) की प्रथा पर रोक लगाने के मकसद से लाए गए विधेयक पर बृहस्पतिवार को लोकसभा में चर्चा हो सकती है। पिछले सप्ताह सदन में इस पर सहमति बनी थी कि 27 दिसंबर को विधेयक पर चर्चा होगी। इससे पहले कांग्रेस ने इस पर सहमति जताई थी कि वह ‘मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण विधेयक-2018’ पर होने वाली चर्चा में भाग लेगी।
पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
राहुल गांधी लगाएंगे कर्नाटक के मंत्रियों के विभाग पर अंतिम मुहर
कुमार स्वामी के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार में मंत्री पद को लेकर कांग्रेसी विधायकों में असंतोष थमता नजर नहीं आ रहा है। हाल ही में मंत्रिमंडल में शामिल हुए मंत्रियों के विभाग की घोषणा बृहस्पतिवार को हो सकती है। इसी को लेकर बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिन भर माथा पच्ची करते रहे। बैठक के बाद अंतिम फैसला अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
पढ़ें पूरी खबर
आज धर्मशाला में होंगे प्रधानमंत्री मोदी, सीएम जयराम ठाकुर पीएम को देंगे ये भेंट
धर्मशाला में जन आभार रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विभिन्न विभागों की ओर से लगाई जाने वाली प्रदर्शनियों का अवलोकन करेंगे। वह जयराम सरकार की एक साल की उपलब्धियों पर बनाई गई लघु फिल्म की लांचिंग भी करेंगे। मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कांगड़ा पेंटिंग के रूप में हिमाचल का खास तोहफा भेंट करेंगे।
पढ़ें पूरी खबर
मंत्रियों के विभाग तय करने के लिए राहुल गांधी के द्वार पहुंचे गहलोत और पायलट
राजस्थान में मुख्यमंत्री का चयन और मंत्रिमंडल गठन को लेकर खत्म हुई रस्साकशी के बाद अब मंत्रियों को कौन सा विभाग मिले, इसे लेकर दोनों खेमों में खींचतान शुरु हो गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट अपने-अपने समर्थक मंत्रियों को अहम विभाग दिलाने के लिए उनकी सूची तैयार कर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के पास पहुंचे हैं।
पढ़ें पूरी खबर
मंत्रियों के सचिवों के घूस के स्टिंग से मचा हड़कंप, जांच के आदेश
मंत्रियों के दफ्तरों में भ्रष्टाचार पर एक चैनल के स्टिंग ऑपरेशन से हड़कंप मच गया है। चैनल ने मंत्रियों के विधानभवन स्थित कार्यालय कक्ष में उनके निजी सचिवों की तबादले, पट्टा और ठेका दिलाने के लिए डीलिंग का स्टिंग किया है। अपर मुख्य सचिव सचिवालय प्रशासन महेश चंद गुप्ता ने तीनों निजी सचिवों के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।
पढ़ें पूरी खबर