{"_id":"5bf3543abdec2269bc7ffb39","slug":"these-news-will-be-under-focus-update-can-be-get-on-amar-ujala-dot-com","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अमर उजाला डॉट कॉम पर मिलेगा अपडेट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अमर उजाला डॉट कॉम पर मिलेगा अपडेट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 20 Nov 2018 05:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़: दूसरे चरण के मतदान की तैयारी पूरी, 1079 उम्मीदवारों के भाग्य का आज फैसला करेगी जनता
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में हो रहे विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान की तैयारी पूरी हो गई है। राज्य में मंगलवार को मतदाता विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, राज्य शासन के नौ मंत्रियों और नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव समेत 1079 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।
पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
उत्तराखंड निकाय चुनाव 2018: आज खुलेगा वोटों का पिटारा, प्रदेश में 41 स्थानों पर होगी मतगणना
84 नगर निकायों के 1148 पदों के लिए रविवार को हुए मतदान की गिनती आज होगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने इसके लिए सारी तैयारी कर ली है। मतगणना सुबह आठ बजे से सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। पूरे प्रदेश के 84 निकायों में मतगणना के लिए 822 टेबल लगाए गए हैं।
विज्ञापन
पढ़ें पूरी खबर
रणजी ट्रॉफी 2018: आज जीत की 'हैट्रिक' लगाने उतरेगा उत्तराखंड, सिक्किम की टीम से होगा मुकाबला
रणजी ट्रॉफी प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम आज जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। उत्तराखंड ने पहले मुकाबले में बिहार और दूसरे मुकाबले में मणिपुर को आसानी से शिकस्त देकर पूरे अंक हासिल किए हैं। उत्तराखंड के तेज गेंदबाज दीपक धपोला समेत ज्यादातर खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
पढ़ें पूरी खबर
जम्मू-कश्मीर: दूसरे चरण में 329818 वोटर आज करेंगे मतदान, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
प्रदेश में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए मंगलवार को मतदान होगा। सरपंच हलकों के लिए 329818 वोटर वोट डालेंगे, जबकि पंच सीटों के लिए 207796 वोटर अपने मत का प्रयोग करेंगे।
पढ़ें पूरी खबर
कैबिनेट आज : सीतापुर में 1550 करोड़ की ग्रीन फ्यूल उत्पादन प्लांट को मिल सकती है मंजूरी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को सीतापुर को बड़ी सौगात दे सकते हैं। अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग के अंतर्गत सीतापुर में 1550 करोड़ रुपये लागत के ग्रीन फ्यूल उत्पादन प्लांट की स्थापना का प्रस्ताव है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट की बैठक में जैव ऊर्जा उद्यम प्रोत्साहन कार्यक्रम के अंतर्गत इस प्रोजेक्ट को सुविधाएं देने को मंजूरी दिए जाने की संभावना है।
पढ़ें पूरी खबर
CM अमरिंदर सिंह ने हमले के पीछे ISI का बताया हाथ, यूपी में आतंकी मूसा के छिपे होने की आशंका
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को कहा कि अमृतसर के निरंकारी भवन में हुए आतंकी हमले में पाकिस्तान का हाथ है। उसकी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने स्थानीय सेल की मदद से इसे अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि आतंकियों ने हमले में जिस हैंड ग्रेनेड का इस्तेमाल किया, वह पाक की आर्मी आर्डिनेंस फैक्टरी में बनाया गया था।
पढ़ें पूरी खबर