फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgargh assembly election: voters decide fate of 1079 candidates

छत्तीसगढ़: दूसरे चरण के मतदान की तैयारी पूरी, 1079 उम्मीदवारों के भाग्य का आज फैसला करेगी जनता

Tue, 20 Nov 2018 05:04 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 20 Nov 2018 05:04 AM IST
विज्ञापन
chhattisgargh assembly election: voters decide fate of 1079 candidates
Raman Singh- Ajit Jogi- Bhupesh Baghel
छत्तीसगढ़ में हो रहे विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान की तैयारी पूरी हो गई है। राज्य में मंगलवार को मतदाता विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, राज्य शासन के नौ मंत्रियों और नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव समेत 1079 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। दूसरे चरण में 1,53,85,983 मतदाता 1079 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इसमें 119 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। राज्य के रायपुर नगर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 46 उम्मीदवार और बिंद्रानवागढ़ में सबसे कम छह उम्मीदवार हैं। पहले दौर में यहां 18 सीटों के लिए मतदान हुआ था।
विज्ञापन


राज्य में शांतिपूर्ण मतदान के लिए अर्धसैनिक बलों और पुलिस के लगभग एक लाख जवानों को तैनात किया गया है। राज्य के गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, कबीरधाम, जशपुर और बलरामपुर जिले के कुछ हिस्से नक्सल प्रभावित हैं। इन जिलों में सुरक्षा बल के जवानों को बड़ी संख्या में तैनात किया गया है। दूसरे चरण के लिए 72 सीटों में सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के मतदान में मतदाता जिन 1079 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे, उनमें कसडोल सीट से विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल और रमन मंत्रिमंडल के नौ सदस्य, रायपुर दक्षिण सीट से बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर पश्चिम से राजेश मूणत, भिलाई से प्रेम प्रकाश पांडेय, बैकुंठपुर से भैयालाल राजवाड़े, मुंगेली से पुन्नूलाल मोहिले, प्रतापपुर से रामसेवक पैकरा, बिलासपुर से अमर अग्रवाल, कुरूद से अजय चंद्राकर और नवागढ़ से दयालदास बघेल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदाता अंबिकापुर से विधानसभा में विपक्ष के नेता टीएस सिंहदेव, पाटन से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, सक्ति से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय मंत्री चरणदास महंत, दुर्ग ग्रामीण से सांसद ताम्रध्वज साहू, मरवाही से पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी और कोटा से उनकी पत्नी रेणु जोगी के भाग्य का भी फैसला करेंगे।

 

भाजपा ने 72 में से 43 सीटें जीतीं थीं

दूसरे चरण की 72 सीटों में से 17 सीट अनुसूचित जनजाति के लिए और नौ अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। साल 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 72 सीटों में से 43 सीटों में जीत हासिल की थी। वहीं कांग्रेस को 27 और बहुजन समाज पार्टी को एक सीट में जीत मिली थी। एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार जीता था।

राज्य में इससे पहले हुए चुनावों में भाजपा और कांग्रेस ही आमने सामने रहती थीं। लेकिन इस बार के चुनाव में जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ और बहुजन समाज पार्टी गठबंधन कर चुनाव लड़ने से कुछ सीटों पर मुकाबला त्रिकोणीय होने की संभावना है।

राज्य में भाजपा पिछले 15 साल से सत्ता में है। इस बार भाजपा 65 से अधिक सीटों पर जीत हासिल कर चौथी बार सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर चुनाव मैदान में है। वहीं लंबे समय से सत्ता से दूर कांग्रेस को उम्मीद है कि जनता इस बार बदलाव के लिए वोट देगी। राज्य में अपनी पार्टी की सरकार बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, अनेक केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, बसपा प्रमुख मायावती समेत अनेक नेताओं ने लगातार रैलियां की है।

प्रचारा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष शाह समेत अन्य भाजपा नेताओं ने गांधी परिवार पर निशाना साधा और कांग्रेस पर वादा खिलाफी करने का आरोप लगाया। भाजपा नेताओं ने पिछले साढ़े चार वर्ष के केंद्र सरकार के कार्यकाल और छत्तीसगढ़ में पिछले 15 साल के कार्यकाल को लेकर प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री रमन सिंह की तारीफ की।

इधर, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य नेताओं ने केंद्र सरकार पर राफेल डील में उद्योगपति अनिल अंबानी को फायदा पहुंचाने और उद्योगपतियों का कर्ज माफ करने का आरोप लगाया। वहीं उन्होंने राज्य में चिटफंड घोटाला, नान घोटाला तथा पनामा पेपर मामले को लेकर मुख्यमंत्री रमन सिंह को घेरा।

छत्तीसगढ़ में पहले चरण में राज्य के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र के सात जिले और राजनांदगांव जिले की 18 सीटों के लिए इस महीने की 12 तारीख को मतदान हुआ था। इस दौरान इस क्षेत्र के 76 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया था। 11 दिसंबर को मतों की गिनती की जाएगी।

(भाषा इनपुट)
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed