फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   these news will be under focus today, update will be available on amar ujala dot com

आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर

Sat, 17 Nov 2018 06:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 17 Nov 2018 06:05 AM IST
विज्ञापन
these news will be under focus today, update will be available on amar ujala dot com

आंध्र प्रदेश के बाद पश्चिम बंगाल में भी सीबीआई की 'नो इंट्री', गैर-एनडीए शासित राज्य भी उठा सकते कदम

विज्ञापन


आंध्र प्रदेश की चंद्रबाबू नायडू सरकार ने शुक्रवार को राज्य में सीबीआई के प्रवेश पर रोक लगा दी है। सरकार ने राज्य में कानून के तहत शक्तियों के इस्तेमाल के लिए दी गई ‘सामान्य रजामंदी’ वापस ले ली। वहीं, रात में पश्चिम बंगाल सरकार ने भी जांच एजेंसी पर ऐसी ही रोक लगा दी। 
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


मालदीव के नए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में आज शामिल होंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मालदीव के निर्वाचित राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सालेह के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। उनका प्रधानमंत्री के तौर पर मालदीव का पहला दौरा होगा। 


पढ़ें पूरी खबर

इनेलो में रार: पार्टी पर किसका होगा अधिकार, फैसला आज

पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल परिवार की रार शनिवार को एक नए मोड़ पर पहुंच जाएगी। अभय चौटाला ने प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक चंडीगढ़ में बुलाई है तो उनके बड़े भाई अजय चौटाला ने जींद में प्रदेश कार्यकारिणी और कार्यकर्ता सम्मेलन बुलाया है। इन दोनों बैठकों-सम्मेलनों से तय होगा कि इनेलो में अजय राज चलेगा या अभय राज।

पढ़ें पूरी खबर

महिला वर्ल्ड टी-20: लगातार चौथी जीत दर्ज करने उतरेगा भारत, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला आज

शानदार फॉर्म में चल रही भारतीय टीम आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के अपने सबसे कठिन मुकाबले में शनिवार को ऑस्ट्रेलिया से खेलेगी हालांकि दोनों टीमों के लिए मुकाबला औपचारिकता का ही है।

पढ़ें पूरी खबर

जम्मू-कश्मीर: पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान आज, कश्मीर सहित लद्दाख में होगी वोटिंग

रियासत में शनिवार को पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान होगा। इसके लिए सभी तैयारियों को मुकम्मल कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण के चुनाव में 536 सरपंच हलकों के लिए 427 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि 4048 पंच वार्डों के लिए 5951 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं।

पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed