फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   no entry of CBI in West Bengal, Mamta took decision after Chandrababu Naidu

आंध्र प्रदेश के बाद पश्चिम बंगाल में भी सीबीआई की 'नो इंट्री', गैर-एनडीए शासित राज्य भी उठा सकते कदम

Sat, 17 Nov 2018 04:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Updated Sat, 17 Nov 2018 04:42 AM IST
विज्ञापन
no entry of CBI in West Bengal, Mamta took decision after Chandrababu Naidu

आंध्र प्रदेश की चंद्रबाबू नायडू सरकार ने शुक्रवार को राज्य में सीबीआई के प्रवेश पर रोक लगा दी है। सरकार ने राज्य में कानून के तहत शक्तियों के इस्तेमाल के लिए दी गई ‘सामान्य रजामंदी’ वापस ले ली।

विज्ञापन


वहीं, रात में पश्चिम बंगाल सरकार ने भी जांच एजेंसी पर ऐसी ही रोक लगा दी। अब सीबीआई को दोनों राज्यों में जांच या कार्रवाई के लिए राज्य सरकारों से अनुमति लेनी होगी। गैर-एनडीए शासित अन्य राज्यों के भी ऐसा कदम उठाने के आसार हैं।
विज्ञापन


आंध्र के प्रधान सचिव (गृह) एआर अनुराधा की ओर से 8 नवंबर को इस संबंध में जारी एक ‘गोपनीय’ सरकारी आदेश बृहस्पतिवार रात ‘लीक’ हो गया। आदेश में कहा गया है कि दिल्ली विशेष पुलिस प्रतिष्ठान अधिनियम, 1946 की धारा-6 के तहत दी गई शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए राज्य सरकार इस कानून के तहत शक्तियों और क्षेत्राधिकार के इस्तेमाल के लिए दी गई सामान्य रजामंदी वापस लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सरकार ने अब सीबीआई की अनुपस्थिति में तलाशी, छापेमारी या जांच का काम एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) से कराने का फैसला लिया है। आदेश में कहा गया है कि सीएम चंद्रबाबू नायडू के सीबीआई के दुरुपयोग के आरोपों के बाद यह कदम उठाया गया है।

नायडू ने किया सही काम : ममता
चंद्रबाबू नायडू ने राज्य में सीबीआई को प्रवेश की अनुमति नहीं देकर सही काम किया है। सीबीआई भाजपा के दिशानिर्देश पर काम कर रही है। - ममता बनर्जी, मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल

भ्रष्ट लोगों की खुद को बचाने की कोशिश : भाजपा
देश में भ्रष्टाचारियों का गठबंधन है जो नायडू, ममता और राहुल गांधी जैसे लोग बना रहे हैं। ये लोग खुद किसी न किसी घोटाले, भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और सीबीआई उनकी जांच कर रही है। जांच एजेंसी पर रोक लगाना खुद को बचाने की कोशिश की है।  - जीवीएल नरसिम्हा राव, भाजपा प्रवक्ता


कानूनी विकल्प पर करेंगे विचार : सीबीआई
आंध्र प्रदेश में पाबंदी पर राज्य सरकार की ओर से अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। आदेश की सूचना मिलने के बाद कानूनी विकल्प पर विचार किया जाएगा। - सीबीआई प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed