फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   These news all day long, Every Update on AmarUjala dot com

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Sat, 16 Mar 2019 06:42 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sat, 16 Mar 2019 06:42 AM IST
विज्ञापन
These news all day long, Every Update on AmarUjala dot com

भाजपा की आज अहम बैठक, पहले दौर के उम्मीदवारों के नामों पर लग सकती है मुहर

विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शनिवार शाम को पार्टी कार्यालय में होगी। इस बैठक में 11 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के मतदान वाली सीटों के उम्मीदवारों पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है। चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक पहले चरण में बीस राज्यों की 90 सीटों पर मतदान होना है।

पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन



आज देवभूमि में रैली को संबोधित करेंगे राहुल गांधी, यहां पढ़ें पूरा शेड्यूल

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार(16 मार्च ) को परिवर्तन रैली को संबोधित करने के लिए दून पहुंच रहे हैं। वे दोपहर 12 बजे परेड ग्राउंड में होने वाली रैली को संबोधित करेंगे। रैली के बाद राहुल तीनों शहीदों के घर जाकर परिजनों से मुलाकात करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर..



काला धन का दुरुपयोग रोकने के लिए आयकर विभाग सक्रिय, 50 हजार से ज्यादा पकड़े जाने पर देना होगा जवाब 

आम चुनाव में काला धन के दुरुपयोग को रोकने के लिए आयकर विभाग देशभर में सक्रिय हो गया है। इसके लिए आयकर विभाग की ओर से विशेष सेल का गठन किया गया है। इसके अलावा एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जो चुनाव समाप्त होने तक हर दिन 24 घंटे खुला रहेगा। आम लोग भी कालेधन के दुरुपयोग संबंधी जानकारी दे सकें, इसके लिए विभाग की ओर से एक टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। 

पढ़ें पूरी खबर..


भारतीय सेना ने म्यांमार के साथ उग्रवादियों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, कई कैंप तबाह

पुलवामा आतंकी हमले के बाद जब वायुसेना पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक कर जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने को निशाना बना रही थी, ठीक उसी दौरान थल सेना पूर्वोत्तर में दुश्मनों के खिलाफ मोर्चा खोले हुए थी। सेना ने म्यांमार की सेना के साथ मिलकर भारत-म्यांमार सीमा पर स्थित उग्रवादियों के कई कैंपों को तबाह कर दिया। यह कार्रवाई एक मेगा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर हमले की साजिश को नाकाम करने के लिए की गई। 

पढ़ें पूरी खबर..


सोशल साइट से हटाने होंगे पुराने पोस्ट, नियमों की अनदेखी करने वालों पर होगी कार्रवाई 

आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद सोशल मीडिया पर किसी भी तरह नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई की जाएगी। प्रावधानों के मुताबिक पोस्ट चाहे कितना भी पुराना क्यों न हो, अगर नियमों की अनदेखी होती है तो तत्काल उसे हटाना होगा। सीईसी के अधिकारियों ने तमाम सोशल साइट्स के पोस्ट को ई-पोस्टर का नाम देते हुए कहा कि जिस तरह आचार संहिता लागू होने पर पोस्टर हटा दिए जाते हैं, ठीक उसी तर्ज पर पोस्ट को भी तत्काल हटाने के आदेश हैं।

पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed