{"_id":"5c8ba5acbdec2213e648e6e7","slug":"lok-sabha-election-2019-bjp-can-issue-its-first-list-of-candidates-on-saturday","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की आज अहम बैठक, पहले दौर के उम्मीदवारों के नामों पर लग सकती है मुहर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा की आज अहम बैठक, पहले दौर के उम्मीदवारों के नामों पर लग सकती है मुहर
Sat, 16 Mar 2019 01:37 AM IST
रचना शर्मा
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रचना शर्मा
Updated Sat, 16 Mar 2019 01:37 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह
- फोटो : एएनआई
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शनिवार शाम को पार्टी कार्यालय में होगी। इस बैठक में 11 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के मतदान वाली सीटों के उम्मीदवारों पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है। चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक पहले चरण में बीस राज्यों की 90 सीटों पर मतदान होना है।
विज्ञापन
भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक समिति की बैठक में सबसे पहले पश्चिमी उत्तरप्रदेश की सीटों पर फैसला लिया जा सकता है। इनमें नोएडा, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बागपत, बिजनौर, कैराना, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस समय नोएडा का प्रतिनिधित्व केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा और गाजियाबाद का प्रतिनिधित्व पूर्व जनरल वीके सिंह कर रहे हैं। भाजपा इन सीटों से कुछ उम्मीदवारों का टिकट काट सकती है और नए चेहरों को मौका दे सकती है।
बिहार की चार सीटों औरंगाबाद, गया, जमुई और नवादा में भी पहले चरण में मतदान होना है। लेकिन बिहार में अभी भी एनडीए ने सीटों के आवंटन की औपचारिक घोषणा नहीं की है।
ऐसे में यह देखना दिलचस्प रहेगा कि भाजपा इन सीटों में से कितने पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा करती है। हालांकि, जमुई पहले ही लोकजनशक्ति पार्टी की सीट रही है। इस समय रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान यहां से सांसद हैं। ऐसे में इसके उसी के खाते में जाने की संभावना है।
जबकि चर्चा है कि नवादा सीट से भाजपा ने अपनी दावेदारी छोड़ दी है। इस सीट से सांसद भाजपा नेता गिरिराज सिंह को दूसरी सीट से मौका दिया जा सकता है। ऐसा करके भाजपा ने सीटों के समझौते की बात के साथ-साथ अपने सांसदों के सीटों को बदलने का दांव भी खेला है।