फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   If more than 50 thousand cash is caught then answer

काला धन का दुरुपयोग रोकने के लिए आयकर विभाग सक्रिय, 50 हजार से ज्यादा पकड़े जाने पर देना होगा जवाब

Sat, 16 Mar 2019 06:37 AM IST
रचना शर्मा शिशिर चौरसिया, नई दिल्ली
शिशिर चौरसिया, नई दिल्ली Published by: रचना शर्मा Updated Sat, 16 Mar 2019 06:37 AM IST
विज्ञापन
If more than 50 thousand cash is caught then answer
सांकेतिक तस्वीर

आम चुनाव में काला धन के दुरुपयोग को रोकने के लिए आयकर विभाग देशभर में सक्रिय हो गया है। इसके लिए आयकर विभाग की ओर से विशेष सेल का गठन किया गया है। इसके अलावा एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जो चुनाव समाप्त होने तक हर दिन 24 घंटे खुला रहेगा। आम लोग भी कालेधन के दुरुपयोग संबंधी जानकारी दे सकें, इसके लिए विभाग की ओर से एक टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। 

विज्ञापन


आयकर विभाग के विशेष सेल में तैनात एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आमतौर पर कोई व्यक्ति नकद 50 हजार रुपये तक ले जाते हुए पकड़ा जाता है तो उसे न तो हिरासत में लिया जाएगा और न ही पूछताछ की जाएगी। लेकिन कोई व्यक्ति 50 हजार रुपये से ज्यादा की नकदी के साथ पकड़ा जाता है तो उससे रुपये के स्रोत और उसके उद्देश्य के बारे में पूछताछ की जाएगी। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर रुपया जब्त कर उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की जाएगी। साथ ही पुलिस को भी इसकी खबर दी जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

बैंकों को खास निर्देश

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि चुनाव में काला धन के इस्तेमाल करने और मतदाता को पैसे बांटने जैसी शिकायतों के लिए आयकर विभाग की ओर से इलेक्शन एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग सेल (ईईेएमसी) का गठन किया गया है। इस सेल की ओर से सभी बैंकों को यह निर्देश दिया गया है कि अगर किसी खाते से 10 लाख रुपये से अधिक रकम की नकद निकासी होती है या जमा की जाती है तो उसकी जानकारी उसी दिन आयकर विभाग और संबंधित जिले के जिला निर्वाचन अधिकारी को देनी होगी।

टोल फ्री नंबर जारी

आयकर विभाग ने पिछले लोकसभा चुनाव की तरह इस बार भी केंद्रीयकृत और राज्यवार टोल फ्री नंबर शुरू किया है। इन नंबरों पर कोई किसी भी वक्त चुनाव के दौरान काला धन के इस्तेमाल की जानकारी दे सकता है। दिल्ली के लिए टोल फ्री नंबर 1800110132 और 1800117554 जारी किए हैं। पंजाब, हरियाणा एवं चंडीगढ़ के लिए यह नंबर 18001804814 है। मुंबई के लिए टोल फ्री नंबर 1800221510 और बिहार के लिए 1800110132 जारी किया गया है। 

सूचना मिलने पर होगी छापेमारी

आयकर कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अशोक कनौजिया का कहना है कि पहले हुए आम चुनावों की तरह इस बार होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भी आयकर विभाग के कर्मचारी सतर्क हैं। वे अपनी सूचना इकाई के अलावा केंद्र सरकार के अन्य एजेंसियों और राज्यों की एजेंसियों से भी संपर्क में हैं। उन्होंने बताया कि यदि कहीं भी काला धन के इस्तेमाल की सूचना मिलती है तो आयकर विभाग छापा मारने से नहीं हिचकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed