फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   These cities have challenging conditions on the basis of environment 13 Indian cities out of 20 cities in the world are at risk

खतरनाक: पर्यावरण के आधार पर इन शहरों में हैं चुनौतीपूर्ण हालात, रिस्क पर हैं दुनिया के 20 में 13 भारतीय शहर- वीरिस्क मेप्लेक्रॉफ्ट

Fri, 14 May 2021 04:14 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रियंका तिवारी Updated Fri, 14 May 2021 04:14 PM IST
सार

रिपोर्ट के मुताबिक सबसे खराब हालत भारत के जिस शहर में है, वह देश की राजधानी दिल्ली है। दिल्ली के बेकाबू हालात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रिपोर्ट में जारी सबसे खराब हालत वाले 576 शहरों में दिल्ली दूसरे स्थान पर है।

विज्ञापन
These cities have challenging conditions on the basis of environment 13 Indian cities out of 20 cities in the world are at risk
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पर्यावरण के दृष्टिकोण से दुनिया के सबसे जोखिम भरे 20 शहरों में से 13 शहर अकेले भारत में हैं। यह खुलासा हाल ही में जारी एक नई रिपोर्ट में किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पर्यावरण के प्रतिकूल सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण हालात भारत के कुछ शहरों में हैं। इस नई रिपोर्ट में दुनिया के 576 शहरों के पर्यावरण हालातों का आकलन किया गया। पर्यावरण के आधार पर 100 सबसे ज्यादा जोखिम वाले शहरों में से 99 शहर एशिया में पाए गए। 

विज्ञापन


वीरिस्क मेप्लेक्रॉफ्ट ने जारी की रिपोर्ट
यह रिपोर्ट वीरिस्क मेप्लेक्रॉफ्ट नामक कंपनी ने जारी किया है जो दुनिया के सभी देशों में पर्यावरण संबंधी जोखिम का आकलन करती है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे खराब हालत भारत के जिस शहर में है, वह देश की राजधानी दिल्ली है। दिल्ली के बेकाबू हालात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रिपोर्ट में जारी सबसे खराब हालत वाले 576 शहरों में दिल्ली दूसरे स्थान पर है। अन्य भारतीय शहरों में चेन्नई तीसरे, आगरा छठे, कानपुर दसवें, जयपुर 22वें, लखनऊ 24वें और मुंबई 27वें स्थान पर है।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा जोखिम वाले 100 में से 99 शहर एशिया में पाए गए 
रिपोर्ट में उन 20 शहरों की हवा की गुणवत्ता का आकलन किया गया, जिनकी आबादी कम से कम 10 लाख है। आकलन में पाया गया कि इनमें पहला स्थान दिल्ली का है। आकलन में हवा की गुणवत्ता को पीएम 2.5 के असर को ज्यादा अहमियत दी गई। सबसे ज्यादा जोखिम वाले 100 शहरों में से 99 शहर एशिया में ही पाए गए। इनमें से 80 प्रतिशत शहर अकेले भारत और चीन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे ज्यादा पानी की कमी झेल रहे 15 में से 13 शहर चीन के हैं
रिपोर्ट में बताया गया है कि पूरी दुनिया के इन 576 शहरों में से 400 शहर ऐसे हैं, जहां आयु को कम करने वाले, पानी की आपूर्ति को प्रभावित करने वाले, भीषण गर्मी, प्राकृतिक आपदा और जलवायु परिवर्तन को प्रभावित करने वाले प्रदूषण के कारक ज्यादा प्रभावी हैं। इसमें प्रदूषण, बाढ़, तेज गर्मी जैसे हालात की मार झेल रही इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता को पहले स्थान पर रखा गया है। आने वाले दिनों में जकार्ता में हालात और खराब होने का अनुमान लगाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार पानी के प्रदूषण से सबसे ज्यादा प्रभावित 50 शहरों में से 35 चीन में हैं। सबसे ज्यादा पानी की कमी झेल रहे 15 में से 13 शहर भी चीन में ही हैं।


तापमान को बढ़ाने में अफ्रिका का योगदान सबसे कम
रिपोर्ट में बताया गया है कि जलवायु परिवर्तन का सबसे गंभीर असर अफ्रीका महाद्वीप के उप- सहारा क्षेत्रों पर पड़ेगा। इस इलाके में जलवायु परिवर्तन के आगे सबसे कमजोर 45 शहरों में से अकेले 40 शहर हैं। घनी आबादी वाले लागोस और किंशासा शहरों पर सबसे ज्यादा पर्यावरण का जोखिम है। रिपोर्ट में बताया गया है कि दुनिया के तापमान को बढ़ाने में अफ्रिका का योगदान सबसे कम है लेकिन इसका पर्यावरण के प्रतिकूल होने का असर सबसे ज्यादा उसी पर पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed