फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   There will be investigation before organ transplant in India Center alerts ministries

Organ Transplant: भारत में अंग प्रत्यारोपण से पहले होगी जांच, मानव अंगों पर केंद्र ने मंत्रालयों को किया अलर्ट

Fri, 09 Feb 2024 06:09 AM IST
जलज मिश्रा परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 09 Feb 2024 06:09 AM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भारत में अंगदान और प्रत्यारोपण के सख्त कानूनों का हवाला देते हुए विदेश मंत्रालय से नोडल अधिकारी नियुक्त करने की अपील की है। साथ ही कहा, दिल्ली में मौजूद सभी देशों के दूतावास को भी इसकी जानकारी दी जाए ताकि अंग प्रत्यारोपण को लेकर नियमों का उल्लंघन न हो सके।

विज्ञापन
There will be investigation before organ transplant in India Center alerts ministries
हार्ट ट्रांसप्लांट

विस्तार

भारत में आकर अंग प्रत्यारोपण कराने वाले विदेशी मरीजों की जांच होगी। इनको पहले अंगदाता के बारे में पूरी जानकारी सरकार से साझा करनी होगी, जिसके बाद इन्हें इलाज कराने की अनुमति होगी। इसके लिए जल्द ही विदेश मंत्रालय में एक नोडल अधिकारी भी नियुक्त होगा।

विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भारत में अंगदान और प्रत्यारोपण के सख्त कानूनों का हवाला देते हुए विदेश मंत्रालय से नोडल अधिकारी नियुक्त करने की अपील की है। साथ ही कहा, दिल्ली में मौजूद सभी देशों के दूतावास को भी इसकी जानकारी दी जाए ताकि अंग प्रत्यारोपण को लेकर नियमों का उल्लंघन न हो सके। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चन्द्रा ने पत्र में लिखा है कि विदेशों से कई तरह के अंग प्रत्यारोपण के लिए मरीज लगातार भारत आ रहे हैं। हाल ही में कुछ घटनाएं ऐसी सामने आई हैं जिनमें मरीज और अंग दाता दोनों के साथ साथ अस्पताल पर भी आपसी सांठगांठ के आरोप लगे हैं।

विज्ञापन

गड़बड़ी के कई मामले मिले
दरअसल, अंग प्रत्यारोपण के मामले में फर्जीवाड़े को लेकर अब तक कई मामले सामने आए हैं। हाल ही में म्यांमार के मरीजों को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई जिसमें किडनी के लिए दाताओं को बड़ी राशि का भुगतान करने के आरोप लगे हैं। आरोप यह भी है कि यूके सहित दुनिया भर से अमीर मरीज ऑपरेशन के लिए भारत आते हैं और म्यांमार के गरीब उन्हें अंग बेचते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के बाहर दूतावास को भी पत्र
स्वास्थ्य सचिव ने विदेश मंत्रालय से कहा है कि जिन देशों के भारत में दूतावास हैं और जिनके बाहर देशों में है, उन सभी को भारत में अंग प्रत्यारोपण के सख्त कानूनों के बारे में पत्र लिखा जाए। ताकि अपने मरीजों की प्राथमिक निगरानी स्वयं कर सकें। इसके बाद भारत में विदेश मंत्रालय इसका सत्यापन करेगा। विदेश मंत्रालय में तैनात होने वाले नोडल अधिकारी की जानकारी राष्ट्रीय अंग और ऊतक प्रत्यारोपण संगठन के निदेशक डॉ. अनिल कुमार के साथ साझा की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed