{"_id":"5dcd766b8ebc3e54aa6b1d69","slug":"theft-cases-in-indian-railways-increase-45-percent-maharashtra-first-madhya-pradesh-second","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों में चोरी के मामलों में 45 फीसदी की बढ़त, महाराष्ट्र पहले और मध्यप्रदेश दूसरे नंबर पर ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ट्रेनों में चोरी के मामलों में 45 फीसदी की बढ़त, महाराष्ट्र पहले और मध्यप्रदेश दूसरे नंबर पर
Thu, 14 Nov 2019 10:49 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 14 Nov 2019 10:49 PM IST
विज्ञापन
भारतीय रेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर में ट्रेनों में होने वाली चोरियों की जानकारी सामने आई है। इस मामले में महाराष्ट्र देश के सभी राज्यों में पहले नंबर पर है। जबकि दूसरे नंबर पर मध्यप्रदेश है। दिल्ली, गुजरात और तमिलनाडु का नाम टॉप-5 राज्यों में शामिल है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो यानी एनसीआरबी की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रेनों में चोरी के 74 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए। इनमें करीब 157 करोड़ रुपए की संपत्ति चोरी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, देश में ट्रेनों में होने वाले अपराध दो साल में करीब 45 फीसदी बढ़े हैं।
विज्ञापन
रिपोर्ट में कहा गया है कि 2017 में ट्रेनों में 11 लाख से ज्यादा अपराध हुए। इनमें 70 फीसदी से ज्यादा चोरी और लूटपाट के मामले हैं। 2017 में रेलवे में चोरी के कुल 74,317 मामले दर्ज किए गए। इनमें 12 हजार से ज्यादा मामले मेट्रो रेल के हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इस दौरान चोरी हुए सामान या अन्य संपत्ति की कीमत करीब 157 करोड़ रुपए आंकी गई है।
विज्ञापन
अन्य राज्यों की तुलना में पहाड़ी राज्य ट्रेन यात्रा के मामले में काफी सुरक्षित हैं। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर के अलावा असम, त्रिपुरा जैसे पहाड़ी राज्यों में ट्रेनों में चोरी के मामले कम सामने आए हैं। हालांकि, इन राज्यों में रेलवे सेवाएं भी ज्यादा नहीं हैं।