{"_id":"60a929a0b23abb2f782b2f93","slug":"theft-accused-died-in-police-custody-in-maharashtra-four-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: चोरी के आरोपी की पुलिस हिरासत में हुई मौत, चार पुलिसकर्मी निलंबित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: चोरी के आरोपी की पुलिस हिरासत में हुई मौत, चार पुलिसकर्मी निलंबित
Sat, 22 May 2021 09:26 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, गोंदिया
पीटीआई, गोंदिया
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sat, 22 May 2021 09:26 PM IST
सार
महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के अमगांव में शनिवार को पुलिस हिरासत में कथित तौर पर चोरी के 30 वर्षीय एक आरोपी की शनिवार को मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने कहा कि घटना के बाद पुलिस अधीक्षक विश्व पनसारे ने अमगांव पुलिस थाने में तैनात चार पुलिसकर्मियों के निलंबन का आदेश दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस ने रिसामा के जिला परिषद विद्यालय में चोरी के एक मामले में शुक्रवार को कुम्हारटोली निवासी राजकुमार अभय कुमार को उसके तीन साथियों के साथ पकड़ा था जिनमें से एक नाबालिग था। उन्होंने कहा कि आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से नाबालिग को छोड़कर शेष आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि कुमार ने शनिवार सुबह बेचैनी की शिकायत की और उसे पसीना आने लगा। उसे ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि मृत्यु की वजह अभी तय नहीं है लेकिन मृत व्यक्ति के परिवार ने पुलिस बर्बरता के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि स्थानीय लोगों ने अमगांव थाने के बाहर प्रदर्शन किया जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए निरीक्षक सुभाष चव्हाण, सहायक पुलिस निरीक्षक महावीर जाधव, चालक खेमराज खोबरागडे और कांस्टेबल अरुण उइके के निलंबन का आदेश दिया गया।
विज्ञापन