फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The whole country immersed in the New Year celebration, traffic on the Roads

न्यू ईयर सेलिब्रेशनः जश्न में डूबा पूरा देश, युवाओं में उत्साह तो सड़कों पर लगा जाम

Mon, 01 Jan 2018 01:57 AM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Mon, 01 Jan 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
The whole country immersed in the New Year celebration, traffic on the Roads
new year party
देशभर में नए साल के स्वागत लिए लोगों में काफी उत्साह दिखाई दिया। युवा इसे लेकर ज्यादा उत्साहित नजर आए। लोग बड़े धूमधाम और मस्ती के माहौल के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेशन कर रहे हैं। शाम होते ही मॉल्स, होटल और रेस्टोरेंट में लोगों की भीड़ जुटने लगी। रविवार रात को ऐसे जोड़ों की भरमार रही जो पब एंड बार की ओर कदम बढ़ रहे थे। कहीं लोग खाने-पीने का लुत्फ उठा रहे थे तो कहीं कोई मल्टीप्लेक्स में फिल्म का आनंद उठा रहा था। हर तरफ मस्ती, उमंग और मदहोशी का आलम दिखा। नए साल के जश्र में युवाओं के जाम से जाम भी टकराते रहे। 
विज्ञापन


नए साल के जश्र में कोई विघ्न न हो इसके लिए मॉल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। 

युवाओं ने वर्ष 2018 का स्वागत डांस और मस्ती से किया। रविवार शाम तक नए साल के जश्न पर और गहरा रंग चढ़ गया। जैसे ही घड़ी में रात के 12 बजे लोगों ने अपने-अपने तरीके से नए साल का स्वागत किया। कहीं केक काटकर तो कहीं म्यूजिक की धुन पर डांस कर एक दूसरे को नए साल की बधाइयां दी गईं। लोग इस पल को कैमरे में कैद करते रहे। शहर के पार्कों व सोसायटियों में भी नए साल की पूर्व संध्या पर कई कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन


पढ़ें- जैसे ही 12 बजे सबकुछ भूलकर नए साल के जश्न में डूब गए लखनऊ वाले, देखें- खास तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार सुबह से ही नए साल का जश्न शुरू हो गया था। मॉल को भी नए साल के जश्न के लिए सजाया गया था। छुट्टी का दिन होने से मॉल और बाजारों में भीड़ रही। सेक्टर-18, जीआईपी मॉल व डीएलएफ मॉल में बड़ी संख्या में युवा पहुंचे। शाम होते ही भीड़ और बढ़ गई। यहां तक की पार्किंग केलिए लोगों को जगह नहीं मिल रही थी। दिल्ली-एनसीआर केलोग भी नए साल की पार्टी के लिए नोएडा आए।

फूलों की चार गुना बिक्री 

The whole country immersed in the New Year celebration, traffic on the Roads
नये साल का जश्न मनाते लाेग
लोगों ने रात 12 बजे एक दूसरे को फूल देकर भी नए साल की शुभकामनाएं दीं। इस वजह से फूलों की मांग बढ़ गई थी। सबसे ज्यादा लाल गुलाब खरीदे गए। सेक्टर-18 में फूल विक्रेता मनोज ने बताया कि अन्य दिनों की तुलना में रविवार की देर शाम तक चार से पांच गुना ज्यादा बिक्री हुई।

देर रात तक रही भीड़

सेक्टर-18 में देर रात नए साल का जश्न देखने को मिला। यहां पर गाड़ियों की कतारें दिख रही थीं। लोग एक दूसरे को वर्ष 2018 की बधाइयां दे रहे थे। सेक्टर-18 में जाम और सुरक्षा के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने कई जगहों से रास्ता बंद कर दिया था। वहीं, सेक्टर-70 स्थित पैन ओएसिस में भी नए साल के जश्न में पार्टी हुई। यहां बैंड बुलाया गया था। इस दौरान बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने जमकर मस्ती की। यहां खाने के भी विशेष इंतजाम थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed