{"_id":"5fac84938ebc3eefa7773d84","slug":"the-union-government-has-now-renamed-the-ministry-of-shipping-ministry-of-ports-shipping-and-waterways","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार ने जहाजरानी मंत्रालय का नाम अब बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केंद्र सरकार ने जहाजरानी मंत्रालय का नाम अब बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय किया
Thu, 12 Nov 2020 06:10 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 12 Nov 2020 06:10 AM IST
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : twitter@ANI
केंद्र सरकार ने जहाजरानी मंत्रालय का नाम बदलकर बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय कर दिया है। हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी ने मंत्रालय का नाम बदलने की घोषणा की थी। कैबिनेट सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, मंत्रालय के तहत समुद्री नौवहन, समुद्री व्यापार के लिए शिक्षण व प्रशिक्षण, लाइट हाउस व लाइट शिप, बंदरगाह, जहाजरानी व नौवहन का प्रशासन काम करेगा। इसमें राष्ट्रीय जलमार्गों के जरिये यात्रियों व माल की आवाजाही भी शामिल है।
विज्ञापन
The name of Ministry of Shipping is being changed to Ministry of Ports, Shipping and Waterways: Prime Minister Narendra Modi pic.twitter.com/af7qQvu1tB
— ANI (@ANI) November 8, 2020
विज्ञापन
इसके अलावा विभिन्न स्वायत्त निकाय जैसे मुंबई, कोलकाता और अन्य बंदरगाह ट्रस्ट, भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण और भारत पोत परिवहन निगम भी मंत्रालय के अंतर्गत आएंगे। मोदी ने रविवार को गुजारत के घोघा और हजीरा के बीच रो पैक्स फेरी सेवा के शुभारंभ के मौके पर कहा था कि जहाजरानी मंत्रालय का विस्तार किया जा रहा है और अब इसका नाम बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय होगा।
विज्ञापन