फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The Steel Man of India Jamshed J Irani passes away at 86 in Jamshedpur

Jamshed J Irani: देश के स्टील मैन जमशेद जे ईरानी का निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Tue, 01 Nov 2022 08:20 AM IST
कुमार सम्भव जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार सम्भव जैन Updated Tue, 01 Nov 2022 08:20 AM IST
सार

देश के स्टील मैन कहे जाने वाले जमशेद जे ईरानी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। 

विज्ञापन
The Steel Man of India Jamshed J Irani passes away at 86 in Jamshedpur
जमशेद जे ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश के स्टील मैन कहे जाने वाले जमशेद जे ईरानी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्होंने सोमवार (31 अक्तूबर) रात जमशेदपुर में अंतिम सांस ली। वह 86 साल के थे। यह जानकारी टाटा स्टील की ओर से दी गई। 

विज्ञापन


टाटा स्टील की ओर से जारी बयान में बताया गया, 'स्टील मैन ऑफ इंडिया अब नहीं रहे। पद्म विभूषण डॉ. जमशेद जे ईरानी के निधन की जानकारी देते हुए टाटा ग्रुप बेहद दुखी है। उन्होंने 31 अक्तूबर को रात 10 बजे जमशेदपुर में अंतिम सांस ली।'  बता दें कि ईरानी जून 2011 में टाटा स्टील के बोर्ड से सेवानिवृत्त हुए थे। 
विज्ञापन


जीजी ईरानी और खुर्शीद ईरानी के घर में दो जून 1936 के दिन जन्म लेने वाले जमशेद ने 1956 में नागपुर के साइंस कॉलेज से बीएससी की थी। वहीं, उन्होंने नागपुर विश्वविद्यालय से 1958 में एमएससी पूरी की। इसके बाद वह जेएन टाटा स्कॉलर के रूप में ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ शेफील्ड गए और 1960 में मास्टर्स कंप्लीट किया। इसके अलावा 1963 में उनकी पीएचडी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौर करने वाली बात है कि जमशेद ईरानी ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत ब्रिटिश आयरन एंड स्टील रिसर्च असोसिएशन के साथ 1963 में की, लेकिन उनका सपना हमेशा देश की तरक्की में योगदान देने का रहा। वह 1968 में भारत लौटे और टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी की स्थापना की, जिसे आज टाटा स्टील के नाम से जाना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed