फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The school toilets were clean by dalit student

दलित छात्र से साफ कराया स्कूल का शौचालय

Fri, 04 Nov 2016 05:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बारा (कौशाम्बी)
ब्यूरो/ अमर उजाला, बारा (कौशाम्बी) Updated Fri, 04 Nov 2016 05:16 AM IST
विज्ञापन
The school toilets were clean by dalit student
सांकेतिक चित्र - फोटो : demo

कौशाम्बी के प्राथमिक विद्यालय भैरवा में एक दलित छात्र से शौचालय साफ कराने की शर्मनाक घटना सामने आई है। आरोप विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर है। घटना के बाद बच्चे ने घर पहुंचकर अपनी नानी को पूरी बात बताई। प्रधानाध्यापक के खिलाफ नानी ने कौशाम्बी थाने में तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। बृहस्पतिवार को नानी छात्र को लेकर जिला मुख्यालय जा रही थीं, लेकिन कुछ लोगों ने रास्ते में उन्हें रोक लिया और अफसरों तक नहीं पहुंचने दिया।

विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय भैरवा में कक्षा एक में पढ़ने वाला पांच वर्षीय छात्र भैरवा गांव में ही अपनी नानी मालती देवी के साथ रहता है। 24 अक्तूबर को वह स्कूल गया तो प्रधानाध्यापक रावेंद्र सिंह ने उसे स्कूल का शौचालय साफ करने को कहा। शिवा ने मना किया तो उसे डांटा गया और ऐसा करने के लिए मजबूर किया गया। शौचालय साफ होने के बाद शिवा पर पानी डालकर भीगे कपड़ों में उसे घर भेज दिया गया।
विज्ञापन


ठिठुरते और रोते हुए वह घर पहुंचा तो नानी मालती देवी उसकी हालत देख सन्न रह गईं। पूछने पर उसने अपनी नानी को घटना की जानकारी दी, जिस पर मालती देवी आगबबूला हो गईं। वह शिवा को लेकर सीधे कौशाम्बी थाने पहुंच गईं। उन्होंने थाने में प्रधानाध्यापक के खिलाफ तहरीर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मालवी देवी अपने नाती को न्याय दिलाने के लिए अड़ी रहीं।

The school toilets were clean by dalit student
सांकेतिक चित्र - फोटो : demo pic
हफ्ते भर बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो मालती देवी बृहस्पतिवार को अफसरों से मिलने जिला मुख्यालय की ओर से चल पड़ीं लेकिन गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। सुलह-समझौते के लिए काफी देर तक पंचायत चली लेकिन मालवी देवी अपने नाती को न्याय दिलाने के लिए अड़ी रहीं। वह अब पीछे हटने को तैयार नहीं हैं और प्रधानाध्यापक के खिलाफ हर हाल में कार्रवाई चाहती हैं।

‘मामले की तहरीर मिली है। त्योहार होने के कारण स्कूल बंद हो गए थे, इसलिए जांच नहीं हो पाई है। जल्द ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।’  राकेश तिवारी, एसओ थाना कौशाम्बी ‘घटना वाले दिन मैं क्यारी में टुल्लू पंप लगाकर सिंचाई कर रहा था। बच्चों ने पाइप खींच लिया और इससे शिवा भीग गया था।

शिवा मुझे देखते ही शौचालय में घुस गया था। इससे उसके कपड़ों पर गंदगी लग गई थी। स्थानीय राजनीति से प्रेरित होकर लोग मेरे खिलाफ आरोप लगा रहे हैं।’ रावेंद्र सिंह, आरोपी प्रधानाध्यापक ‘ मामले की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा हुआ है और थाने में शिकायत की गई है तो मामला गंभीर है। इसकी जांच कराई जाएगी। मामला सही पाया गया तो प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed