{"_id":"5847c8b64f1c1b104f448ed1","slug":"the-prime-minister-is-ready-to-answer-every-question-in-the-house-ananth-kumar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" बीजेपी बोली सदन में कभी भी बोलने के लिए तैयार हैं प्रधानमंत्री","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बीजेपी बोली सदन में कभी भी बोलने के लिए तैयार हैं प्रधानमंत्री
टीम डिजिटल/ अमर उजाला दिल्ली
Updated Wed, 07 Dec 2016 02:47 PM IST
विज्ञापन
संसद में नोटबंदी को लेकर हो रहे हंगामे को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के दोनों सदनों में अपनी प्रतिक्रिया देने की बात कही है। बुधवार सुबह बीजेपी की संसदीय दल की बैठक में इस बात का एलान किया गया। कैबिनेट मंत्री अनंत कुमार ने बताया कि ' नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद के दोनों सदन में किसी भी सवाल का जवाब देने को तैयार है।'
सुबह प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बुलाई गई बैठक में बहस को लेकर एक प्रस्ताव पास किया गया, साथ ही अंनत ने कहा कि ज्यादातर लोग नोटबंदी के समर्थन में हैं। अनंत ने बताया कि प्रधानमंत्री के कहा है कि 'जिस तरह पब्लिक को वोट के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के बारे में बताया था उसी तरह अब लोगों को कैशलेस प्रणाली के बारे में बताने की जरूरत है।

Trending Videos
वहीं वित्तमंत्री अरूण जेटली का कहना है कि 'प्रधानमंत्री की उपस्थिति में नोटबंदी पर हम सदन में बहस करने को तैयार है, लेकिन विपक्ष सदन की कार्यवाही को चलने नहीं दे रहा है।' वहीं नोटबंदी को लेकर आक्रमक विपक्ष ने भी सुबह अलग से एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में विपक्ष ने यह फैसला किया कि वह लोकसभा में नियम 184 के तहत बहस करेंगे।
विपक्ष ने 8 नवबंर से 500 और 100- रूपए के लिए परेशान वेतन प्राप्त कर्मचारियों पर भी अपनी चिंता प्रकट की। विपक्ष हर दिन प्रधानमंत्री से सदन में आकर नोटबंदी पर बहस करने की मांग कर रहा है। वहीं सरकार का कहना है कि वह इस मुद्दे पर बहस करने को तैयार है। जिसको लेकर हर दिन संसद की कार्यवाही को स्थगित किया जा रहा है।