मुश्किल: चीन में 10 साल में आधी रह गई शादियों की संख्या, ये हैं विवाह न करने की दो बड़ी वजहें
हाल में मनाए चीनी चंद्र नववर्ष में चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर भी शादियों की गिरती संख्या पर खूब बहस हुई। युवाओं ने खुल कर अपना नजरिया रखा। अधिकतर ने शादियों की गिरती संख्या को 'बुद्धिमानी भरा चलन' बताया, कहा, वे खुद भी शादी नहीं करना चाहते, तो कुछ ने इसे 'जुआ' करार दिया।
विस्तार
दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाले देश चीन अब तेजी से कम होती जनसंख्या के बाद हर साल घटती शादियों से परेशान है। सांख्यिकी वार्षिकी के अनुसार, वर्ष 2022 में पूरे चीन में कुल 1.16 करोड़ लोगों ने पहली शादी की है। 2021 के मुकाबले यह संख्या करीब 7 लाख कम है, वहीं 2013 के 2.39 करोड़ के मुकाबले आधी। इस गिरावट को जनसांख्यिकी से जुड़े नये खतरे की तरह देखा जा रहा है। अब सांख्यिकी वार्षिकी रिपोर्ट में शादियों के आंकड़ों ने चीन में बहस छेड़ दी है, युवा शादी क्यों नहीं कर रहे?
पहली बार आबादी कम
2022 में 60 साल में पहली बार जितनी आबादी बढ़ी उससे ज्यादा मौते हुईं। एक हजार लोगों पर औसतन 6.77 बच्चों का ही जन्म हुआ। वहीं, दूसरी ओर पहली बार शादी करने वालों की औसत उम्र भी बढ़ी है। साल 2010 में यह औसत 24.89 वर्ष थी, जो 2020 तक बढ़कर 28.67 पर पहुंच गई है।
सोशल मीडिया पर बहस
हाल में मनाए चीनी चंद्र नववर्ष में चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर भी शादियों की गिरती संख्या पर खूब बहस हुई। युवाओं ने खुल कर अपना नजरिया रखा। अधिकतर ने शादियों की गिरती संख्या को 'बुद्धिमानी भरा चलन' बताया, कहा, वे खुद भी शादी नहीं करना चाहते, तो कुछ ने इसे 'जुआ' करार दिया।
शादी न करने की दो बड़ी वजहें...
मुश्किल तलाक: जनवरी 2021 से चीन में तलाक के लिए 30 दिन के कूलिंग-ऑफ पीरियड का प्रावधान किया गया है। इससे तलाक भी घटे हैं। लोग इसे आजादी के खिलाफ मान रहे हैं, क्योंकि अब तलाक लेना आसान नहीं रहा।
तनाव और महंगाई: चीनी समाजशास्त्री मानते हैं कि आज युवाओं का जीवन भारी तनाव से भरा है। इस पर महंगी शादी का खर्च, घर खरीदना, बच्चे पालने के खर्च उन्हें मुश्किलों में डाल रहे हैं। भारत के मुकाबले यहां भोजन 117%, घर का किराया-रखरखाब 111% महंगा है।