{"_id":"603ba9e22c40fb1fc33dfcd0","slug":"the-next-phase-of-corona-vaccination-starts-from-tomorrow-government-issued-a-guideline-regarding-covin-2-point-0","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण का दूसरा चरण: कोविन वेबसाइट पर शुरू हुआ टीकाकरण के लिए पंजीकरण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
टीकाकरण का दूसरा चरण: कोविन वेबसाइट पर शुरू हुआ टीकाकरण के लिए पंजीकरण
Mon, 01 Mar 2021 01:13 AM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Mon, 01 Mar 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
भारत में कोरोना टीकाकरण
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड-19 टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और अन्य बीमारियों से पीड़ित 45 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोगों के लिए एक मार्च से शुरू हो गया है। कोविन 2.0 पोर्टल पर पंजीकरण सोमवार सुबह नौ बजे शुरू हुआ। भारतीय नागरिक किसी भी समय और कहीं भी टीकाकरण के लिए पंजीकरण और बुकिंग कोविन 2.0 पोर्टल का उपयोग करके या आरोग्य सेतु के माध्यम से कर सकेंगे।
विज्ञापन
मंत्रालय ने कहा कि एक मार्च को कोविन वेबसाइट पर पंजीकरण सुबह नौ बजे शुरू होगा। ऐसे सभी नागरिक जो वृद्ध हैं, या एक जनवरी 2022 को 60 या उससे अधिक की आयु के होंगे तथा ऐसे नागरिक जो एक जनवरी 2022, को 45 से 59 वर्ष की आयु के होंगे और निर्दिष्ट 20 बीमारियों में से किसी भी एक बीमारी से पीड़ित हैं, वे पंजीकरण के लिए पात्र हैं।
विज्ञापन
यह सूचना आयुष्मान भारत पीएमजेएवाई के तहत 10,000 निजी अस्पतालों, सीजीएचएस के तहत सूचीबद्ध 600 से अधिक निजी अस्पतालों और राज्य सरकार की स्वास्थ्य बीमा योजनाओं के तहत अन्य निजी अस्पतालों के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) द्वारा आयोजित एक कार्यशाला के दौरान साझा की गई। कोविन 2.0 डिजिटल प्लेटफॉर्म में एकीकृत नई सुविधाओं के तौर-तरीकों के बारे में उन्हें समझाया गया।
विज्ञापन
निजी कोविड-19 टीकाकरण केंद्रों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) के समर्थन से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से टीकाकरण (एईएफआई) के बाद प्रतिकूल प्रभावों और प्रबंधन की प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षित भी किया गया। मंत्रालय ने कहा, प्रत्येक खुराक के लिए किसी भी समय लाभार्थी के लिए केवल एक ही लाइव अपॉइंटमेंट होगा। किसी भी तारीख के लिए किसी कोविड टीकाकरण केंद्र के लिए अपॉइंटमेंट उस दिन दोपहर तीन बजे बंद कर दिए जाएंगे, जिसके लिए स्लॉट खोले गए थे।
मंत्रालय ने कहा कि यदि कोई लाभार्थी पहली खुराक के लिए अपॉइंटमेंट रद्द करता है, तो दोनों खुराक की अपॉइंटमेंट रद्द कर दी जाएगी। मंत्रालय के अनुसार, ऑन-साइट पंजीकरण की सुविधा होगी ताकि पात्र लाभार्थी चिन्हित टीकाकरण केंद्रों में जाकर अपना पंजीकरण करवा सकें और टीकाकरण करा सकें। पात्र व्यक्ति चरण-दर-चरण प्रक्रिया के माध्यम से अपने मोबाइल नंबर के माध्यम से कोविन 2.0 पोर्टल पर पंजीकरण कर सकेंगे।
केंद्र सरकार की तरफ से कहा गया है कि 60 साल से अधिक उम्र का कोई व्यक्ति और पहले से किसी बीमारी से पीड़ित 45 साल से अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति एक मार्च से सरकारी केंद्रों में निशुल्क और कुछ निजी अस्पतालों में 250 प्रति खुराक शुल्क देकर अपना टीकाकरण करा सकेगा। कोविन एप के अलावा आरोग्य सेतु एप के मध्यम से भी लाभार्थियों का पंजीकरण किया जा सकेगा। ऐसा भी प्रावधान होगा कि लाभार्थी सत्र स्थलों पर अपना पंजीकरण करा सकेंगे।