फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The new villain in Samajwadi Party 'Aanshu Malik'

आशु मलिक से सपा दफ्तर में धक्का-मुक्की, अखिलेश ने बचाई जान

Tue, 25 Oct 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो/ लखनऊ Updated Tue, 25 Oct 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
The new villain in Samajwadi Party 'Aanshu Malik'
- फोटो : ANI
सपा मुख्यालय में पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह की मौजूदगी में मंच पर हुई धक्का-मुक्की के बाद विधान परिषद सदस्य आशु मलिक की पिटाई भी हो गई। मलिक का आरोप है कि सीएम आवास पर वन राज्यमंत्री पवन पांडेय ने उन्हें थप्पड़ मारे। हालांकि, उस वक्त मुख्यमंत्री वहां मौजूद नहीं थे। मलिक ने कहा कि वे पांडेय के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। 
विज्ञापन


 सोमवार को सपा कार्यालय में हुई बैठक में मुलायम ने मुख्यमंत्री से उस पत्र का जिक्र कर दिया, जिसमें किसी ने सीएम पर आरोप लगाया था कि वह मुसलमानों को सपा से दूर करना चाहते हैं। इस पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उठकर सफाई देने लगे। उनका कहना था यह पत्र झूठ है और उन्हीं लोगों ने लिखवाया है जिन्होंने कुछ दिन पहले एक अखबार में उन्हें औरंगजेब बताया था।
विज्ञापन


सीएम यह बात कहते वक्त बार-बार मंच पर मौजूद आशु मलिक की तरफ देख रहे थे। सीएम अपनी बात कह ही रहे थे कि शिवपाल ने माइक ले लिया। इसके बाद मंच पर दोनों पक्ष के समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। मलिक भी वहां पहुंच गए। कुछ लोग मलिक की तरफ लपके लेकिन सीएम के सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोक लिया। बाद में सीएम आशु मलिक को अपने साथ लेते गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने मेरी जान बचाई

The new villain in Samajwadi Party 'Aanshu Malik'
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

कुछ देर बाद सीएम आवास से बाहर निकले आशु मलिक ने आरोप लगाया कि वन राज्यमंत्री पवन पांडेय ने सीएम आवास के भीतर उन्हें मारा-पीटा है। मलिक ने कहा, सपा मुख्यालय में सीएम ने पत्र के मामले में सफाई देने के लिए मुझे बुलाया था, इसलिए मैं मंच पर गया था। इतने में कुछ लोगों ने मुझ पर हमला बोल दिया। सीएम ने भीड़ से मेरी जान बचाई, इसलिए मैं उनका जीवन भर आभारी रहूंगा। मैं अपनी जान देकर भी सीएम का कर्ज नहीं चुका सकता। उन्होंने कहा, मैं न सीएम की तरफ हूं और न मुलायम, शिवपाल की तरफ। मेरे लिए तो सभी एक परिवार की तरह हैं।

वहीं मुरादनगर में एमएलसी आशु मलिक के साथ लखनऊ में हुई धक्का-मुक्की और अभद्र व्यवहार से क्षुब्ध उनके समर्थकों ने सोमवार देर शाम बस स्टैंड पर मंत्री पवन पांडे का पुतला फूंका। इसके चलते हाईवे पर जाम लग गया। वहीं, मौके पर मौजूद पुलिस मूकदर्शक बनी रही। लखनऊ की घटना को देखते हुए पुलिस ने आशु मलिक के आवास पर पूरे दिन निगाह बनाए रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed