फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The murderer of his wife was hiding his identity for 14 years, caught by Police with the help of UP STF

Maharashtra: 14 साल से पहचान छिपाकर रह रहा था पत्नी का हत्यारोपी, महाराष्ट्र पुलिस ने यूपी STF की मदद से पकड़ा

Tue, 28 Jan 2025 01:35 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालघर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालघर Published by: बशु जैन Updated Tue, 28 Jan 2025 01:35 PM IST
सार

आरोपी जवाद जब्बार सैयद ने 24 मई 2011 को अपनी पत्नी रिहाना की पत्थर मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी को महाराष्ट्र पुलिस ने उत्तर प्रदेश एसटीएफ की मदद से गिरफ्तार किया है। पुलिस लखनऊ की कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड हासिल करने के बाद आरोपी को पालघर लेकर आई है। 

विज्ञापन
The murderer of his wife was hiding his identity for 14 years, caught by Police with the help of UP STF
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पत्नी की हत्या के मामले में 14 साल से फरार चल रहे आरोपी को महाराष्ट्र पुलिस ने उत्तर प्रदेश एसटीएफ की मदद से गिरफ्तार किया है। आरोपी जवाद जब्बार सैयद अपनी पहचान छिपाकर उन्नाव में रह रहा था। पुलिस ने 25 जनवरी को आरोपी को उन्नाव के एक गांव से पकड़ा। पुलिस लखनऊ की कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड हासिल करने के बाद आरोपी को पालघर लेकर आई है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपी सैयद ने 24 मई 2011 को अपनी पत्नी रिहाना की पत्थर मारकर हत्या कर दी थी। मीरा भयंदर-वसई विरार (एमबीवीवी) के सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) मदन बल्लाल ने बताया कि मृतका रिहाना ने सैयद से दूसरी शादी की थी। वह उसके साथ पालघर के नालासोपारा इलाके में रहती थी। पहली रिहाना के चार बच्चे (दो बेटा और दो बेटी) थे। बड़ा बेटा मोहम्मद हारुल अनवर खान नालासोपारा में अलग रहता था और एक जरी इकाई में काम करता था।  
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि रिहाना का बड़ा बेटा अनवर खान बीच-बीच में अपनी मां और भाई-बहनों से मिलने आता था। यह रिहाना के दूसरे पति सैयद को पसंद नहीं था। इस वजह से रिहाना और आरोपी सैयद के बीच अक्सर झगड़ा होता था। 22 मई 2011 को खान अपनी मां और भाई-बहनों के साथ उसके घर पर रुका और आरोपी इससे खुश नहीं था। इसे लेकर पीड़िता और आरोपी के बीच फिर झगड़ा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने 24 मई 2011 को आधी रात के बाद एक बड़े पत्थर से अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या कर दी और फरार हो गया। नालासोपारा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के आरोप में एफआईआर दर्ज की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।


पुलिस ने बताया कि हाल ही में पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अपनी पहचान छिपाकर लखनऊ के पास उन्नाव में रह रहा है। इसके बाद लखनऊ स्थित विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की मदद से महाराष्ट्र पुलिस ने आरोपी को उन्नाव के एक गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस लखनऊ की अदालत से ट्रांजिट रिमांड हासिल करने बाद आरोपी को मुंबई लेकर आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed