फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   the modi government is east india company's new version : congress said

कांग्रेस का पीएम मोदी पर हमला, कहा- ईस्ट इंडिया कंपनी का नया वर्जन है भाजपा

Tue, 17 Jul 2018 06:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 17 Jul 2018 06:10 AM IST
विज्ञापन
the modi government is east india company's new version : congress said

कांग्रेस ने भाजपा नेताओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषणों में कही जा रही बातों को लेकर तल्ख टिप्पणी की है। पार्टी का कहना है कि भाजपा ईस्ट इंडिया कंपनी का नया वर्जन है जो बांटने की राजनीति कर रही है। पार्टी ने पीएम के भाषणों को लेकर चुनौती दी है कि वे हर रोज समाज में जहर घोलने का काम कर लें कांग्रेस पार्टी उस जहर को कंठ में धारण करने को तैयार है। कांग्रेस हर धर्म, क्षेत्र और भाषा का प्रतिनिधित्व करती है।        

विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के मुसलमानों को लेकर दिए गए कथित बयान पर प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस का धर्म भारतीयता है और 130 करोड़ देशवासी जिसमें हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई, बौद्ध, जैन आदि के अलावा वे आदिवासी भी शामिल हैं जो किसी धर्म को नहीं मानते हैं। सुरेजवाला ने अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नदीम जावेद के उस बयान को भी पढ़ा जिसे लेकर विवाद को नया मोड़ दिया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा घृणा, बंटवारा और विभाजन भाजपा का धर्म है जबकि कांग्रेस सर्वधर्म समभाव और वसुदेव कुटुभंकम के सिद्धांत पर चलती है। कांग्रेस ने कहा कि मोदी जी सत्ता की लालसा में धृतराष्ट्र की तरह हो गए हैं। भाजपा नेता धर्म का मुखौटा लगाकर सत्ता की हवस का सिद्धांत अपना रहे हैं और नेतृत्व उसी तरह है जैसे विवेकहीन को वेद भी आचरण नहीं सिखा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने अस्वस्थ मानसिकता से सुनियोजित तरीके से हिंदू मुस्लिम का हथकंडा अपना रहे हैं। सुरजेवाला ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 50 महीने की सरकार की विफलता और वादों पर जवाब देने की जगह 2019 तक हिंदू-मुसलमान का खेल खेलकर ध्रुवीकरण करना चाहते हैं। पीएम इन दिनों वोट बटोरने की रैलियों में लगे हैं।


बंगाल में टैंट गिरने से घायल लोग कराहते रहे फिर भी पीएम भाषण सुनाते रहे। देश के कई राज्यों में भयानक बाढ़ आई है लेकिन वे वोट के लिए चुनावी रैलियों में डूबे हैं। बंगाल में 1942 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने उन्हें लोगों के साथ साझा सरकार बनाई जो देश का बंटवारा चाहते थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed