फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The Ministry of Home Affairs has accorded Z category to former chief minister of Karnataka BS Yediyurappa.

Karnataka: पूर्व सीएम येदियुरप्पा को मिली जेड श्रेणी सुरक्षा, भाजपा नेताओं के साथ मिलकर राज्य में करेंगे रैली

Thu, 26 Oct 2023 10:59 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 26 Oct 2023 10:59 AM IST
सार

गृह मंत्रालय ने येदियुरप्पा को जेड श्रेणी की सुरक्षा देने का कदम तब उठाया जब पूर्व मुख्यमंत्री ने अन्य भाजपा नेताओं के साथ मिलकर पूरे राज्य में कांग्रेस की असफलता को प्रदर्शित करने के लिए रैली करने का एलान किया।

विज्ञापन
The Ministry of Home Affairs has accorded Z category to former chief minister of Karnataka BS Yediyurappa.
BS Yediyurappa - फोटो : Social Media

विस्तार

गृह मंत्रालय ने भाजपा नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को जेड श्रेणी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) सुरक्षा कवर प्रदान किया है। येदियुरप्पा को यह सुरक्षा केवल कर्नाटक में प्रदान की गई है। पूर्व सीएम को केंद्रीय सुरक्षा कवर केवल रक्षा मंत्रालय के साथ साझा की गई इंटेलिजेंस ब्यूरो की खतरे की धारणा के आधार पर दिया गया है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार येदियुरप्पा को कर्नाटक में कट्टरपंथी समूह से खतरा है, जिसे देखते हुए सीआरपीएफ कर्नाटक में ठहरने के दौरान भाजपा नेता को सुरक्षा प्रदान करेगी। गृह मंत्रालय ने यह कदम तब उठाया जब पूर्व मुख्यमंत्री ने अन्य भाजपा नेताओं के साथ मिलकर पूरे राज्य में कांग्रेस की असफलता को प्रदर्शित करने के लिए रैली करने का एलान किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बीएस येदियुरप्पा लगभग पांच दशक से कर्नाटक की राजनीति में एक मुख्य चेहरा बने हुए हैं। उन्हें राज्य में लिंगायत समूह के नेतृत्व के लिए जाना जाता है, जिसेकर्नाटक में सबसे महत्वपूर्व वोट बैंकों में से एक माना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed