फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The Ministry of Agriculture is giving the Consultant job to the officers who have retired from the post of Section Officer and Assistant Section Officer form Government of India

सरकारी जॉब: केंद्र सरकार दे रही है 75 हजार रुपये की नौकरी, लिखित परीक्षा का झंझट खत्म

Thu, 11 Mar 2021 05:19 PM IST
Harendra Chaudhary जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली
जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 11 Mar 2021 05:19 PM IST
सार

भारत सरकार में सेक्शन अफसर और सहायक सेक्शन अफसर के पद से रिटायर हुए अधिकारियों को कृषि मंत्रालय 'कंसलटेंट' की नौकरी दे रहा है। दूसरे मंत्रालय भी 'कंसलटेंट' की भर्ती करने पर विचार करने लगे हैं...

विज्ञापन
The Ministry of Agriculture is giving the Consultant job to the officers who have retired from the post of Section Officer and Assistant Section Officer form Government of India
सरकारी दफ्तर - फोटो : PTI (फाइल फोटो)

विस्तार

केंद्र सरकार अपने अधिकांश मंत्रालयों और विभागों में छोटे-बड़े अनेक पदों पर बिना कोई लिखित परीक्षा आयोजित किए नौकरी दे रही है। शारीरिक परीक्षा एवं मेडिकल जांच से भी छूट दे दी गई है। सेलरी की बात करें, तो वह 75 हजार रुपये प्रति माह निर्धारित की है। ड्यूटी का समय सुबह नौ बजे से लेकर शाम साढ़े पांच बजे तक रहेगा। शर्त केवल यह है कि ये नौकरी रिटायर्ड लोगों को ही मिलेगी।

विज्ञापन


भारत सरकार में सेक्शन अफसर और सहायक सेक्शन अफसर के पद से रिटायर हुए अधिकारियों को कृषि मंत्रालय 'कंसलटेंट' की नौकरी दे रहा है। दूसरे मंत्रालय भी नई भर्ती की बजाए 'कंसलटेंट' की भर्ती करने पर विचार करने लगे हैं।
विज्ञापन


कृषि मंत्रालय के डीएसीएंडएफडब्ल्यू की बायो-स्टीमुलेंट्स सेल में कई पद खाली थे। इन्हें रिटायर्ड अधिकारियों के जरिए अनुबंध आधार पर भरने की योजना बनाई गई। सीनियर कंसलटेंट की जॉब के लिए केंद्र या राज्य सरकार के कृषि संस्थान में बीस साल का कार्य अनुभव होने की योग्यता निर्धारित की गई है। सेलरी 75 हजार रुपये प्रति महीना मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्शन अफसर स्तर के कंसलटेंट के लिए किसी भी मंत्रालय का कार्य अनुभव तय किया गया है। सहायक सेक्शन अफसर स्तर के सलाहकार के लिए भी रिटायर्ड अधिकारी का चयन किया जाएगा। इनकी जॉब एक साल के लिए रहेगी। हालांकि इसमें एक साल का सेवा विस्तार देने का प्रावधान रखा गया है। यह सेवा विस्तार उनके कामकाज की रिपोर्ट पर आधारित रहेगा।


इनके कार्यकाल के दौरान वेतन कम नहीं होगा। हालांकि सामान्य वेतन वृद्धि, डीए और एचआरए नहीं मिलेगा। नौकरी के अनुबंध में आवास की सुविधा को शामिल नहीं किया गया है। प्रत्येक माह के पूरा होने पर वह कार्मिक 1.5 दिन के हिसाब से पेड लीव लेने के लिए अधिकृत होगा। ये कंसलटेंट एसओ, अंडर सेक्रेटरी, डिप्टी सेक्रेटरी और संयुक्त सचिव को रिपोर्ट करेंगे। इस अनुबंध की अवधि में वह सलाहकार कोई दूसरा असाइनमेंट नहीं लेगा। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय में भी इसी तर्ज पर सलाहकार नियुक्त किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed