फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The killing of another TMC worker in west Bengal

बंगाल में एक और तृणमूल कार्यकर्ता की हत्या, पुलिस ने आठ आरोपियों को किया गिरफ्तार 

Mon, 17 Jun 2019 02:07 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कल्याणी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कल्याणी Published by: Avdhesh Kumar Updated Mon, 17 Jun 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
The killing of another TMC worker in west Bengal
ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनावों के बाद जारी राजनीतिक हिंसा में एक और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। शनिवार को हुई इस हत्या के सिलसिले में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि तृणमूल कार्यकर्ता की पहचान हुगली जिले खानकौल के मनोरंजन पात्रा के रूप में हुई है। वह ब्लॉक पंचायत समिति का सदस्य था। शनिवार को पार्टी दफ्तर के बाहर पात्रा पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। इस हमले में कथित तौर पर तीन भाजपा समर्थकों के शामिल थे।
विज्ञापन


वहीं, नादिया जिले में भाजपा और तृणमूल समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिसमें आठ लोग घायल हो गए। इस दौरान उन्होंने वहां खड़ी कारों और मोटरसाइकिलों में आग लगा दी। कल्याणी के तृणमूल अध्यक्ष अरूप मुखर्जी ने बताया कि 40 से 50 भाजपा कार्यकर्ताओं ने रॉड और बांस से हम पर हमला कर दिया। वहीं भाजपा नेता सुखदेब सरकार ने कहा कि तृणमूल कार्यकर्ता लोगों को आतंकित कर रहे हैं। उनमें से कई लोगों के भाजपा में शामिल होने के बाद झूठे आरोप लगा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed