फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The Indira Gandhi International Airport, which handled 63.5 million passengers in 2017

दुनिया में तेजी से बढ़ी आईजीआई हवाई अड्डे की साख, 2017 में 6 करोड़ लोगों ने की यात्रा

Tue, 30 Oct 2018 10:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 30 Oct 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
The Indira Gandhi International Airport, which handled 63.5 million passengers in 2017
igi airport
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दुनिया के 20 सबसे अधिक व्यस्ततम हवाईअड्डो में शुमार हो गया है। पिछले पांच सालों में जिस तरह से हवाई अड्डे में यात्रियों की बढ़ोतरी हुई है उस हिसाब से इसे दुनिया के तेजी से बढ़ते हवाई अड्डो में शामिल कर लिया गया है। सिर्फ 2017 में इस हवाई अड्डे करीब 6 करोड़ 35 लाख लोगों ने यात्रा की है। यह बातें दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड में छपी एक रिपोर्ट के बाद सामने आई है। 
विज्ञापन


यह रिपोर्ट एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशल की रिपोर्ट के आधार पर तय की गई है। काउंसिल का काम विश्व के सभी एयरपोर्ट के ट्रैफिक पर नजर रखना है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली एयरपोर्ट पिछले चार सालों में करीब 14.3 फीसदी की ग्रोथ देखी गई है। यहां प्रति वर्ष करीब 4 करोड़ लोग हर वर्ष ट्रेवल कर रहे हैं। यह दक्षिण कोरिया के इंचियन का ग्रोथ जहां 10.5 फीसदी, शंघाई, चीन का 10.4 फीसदी और वहीं दुबई यूएई 7.4 फीसदी की ग्रोथ देखी गई है।
विज्ञापन

 
सिर्फ अगर 2017 की बात करें तो दिल्ली हवाईअड्डे पर यात्रियों के आवा-जाही में 12.3 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है जो 2016 की तुलना में 21 फीसदी अधिक है। माना यह भी जा रहा है कि 2023 तक यह बढ़त करीब 9 करोड़ के आंकड़े को पार कर लेगी, जिस तरह से हवाई अड्डे को फैलाया जा रहा है। 2014 में दिल्ली एयरपोर्ट यात्रियों के ट्रैफिक के मामले में चौथे नंबर पर था और तब यह दक्षिण कोरिया के पुडांग, इंचियन औ इस्तांबुल अत्ता तुर्क हवाई अड्डे से पीछे था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed