फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   the gap between the second dose and booster dose of COVID19 vaccine to be reduced for travellers  

कोविड-19: विदेश जाने वाले यात्रियों को राहत, दूसरी खुराक और बूस्टर खुराक के बीच का अंतर होगा 90 दिन कम 

Wed, 11 May 2022 08:34 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Wed, 11 May 2022 08:34 PM IST
सार

कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी खुराक और बूस्टर खुराक के बीच के अंतर को दूसरी खुराक के बाद कम से कम किया जाएगा। इससे विदेश जाने वाले यात्रियों को फायदा होगा। 

विज्ञापन
the gap between the second dose and booster dose of COVID19 vaccine to be reduced for travellers  
खुराक का अंतर होगा कम - फोटो : Social Media

विस्तार

सरकार ने विदेश यात्रा करने वाले व्यक्तियों के लिए कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी खुराक और बूस्टर खुराक के बीच के अंतर को दूसरी खुराक के बाद करीब 90 दिनों तक कम करने का निर्णय लिया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


कॉर्बेवैक्स के लिए आपातकालीन उपयोग की अनुमति मांगी 
वहीं, बायोलॉजिकल ई ने भारत के ड्रग रेगुलेटर को एक आवेदन देकर कोविशील्ड या कोवाक्सिन के साथ पूरी तरह से टीकाकरण वाले वयस्कों में बूस्टर खुराक के रूप में अपने कोविड वैक्सीन कॉर्बेवैक्स के आपातकालीन उपयोग की अनुमति मांगी है। भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने पहले ही देश में विकसित आरबीडी प्रोटीन सबयूनिट वैक्सीन कॉर्बेवैक्स को पांच वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए आपातकालीन स्थितियों में सीमित उपयोग के लिए मंजूरी दे दी थी। अभी इसका उपयोग 12 से 14 वर्ष की आयु के बच्चों को टीका लगाने के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीजीआई को सौंपे गए आवेदन के अनुसार, ड्रग रेगुलेटर की मंजूरी के आधार पर एक फेज-3 प्लेसीबो-नियंत्रित क्लिनिकल स्टडी में बायोलॉजिकल ई ने कोविशील्ड या कोवाक्सिन टीके वाले वयस्कों में सिंगल-डोज बूस्टर के रूप में कॉर्बेवैक्स की सुरक्षा और इम्युनोजेनेसिटी का मूल्यांकन किया है। यह अध्ययन 18 से 80 आयु वर्ग के 416 लोगों पर किया गया था, जिन्हें कॉर्बेवैक्स की बूस्टर खुराक देने से कम से कम छह महीने पहले अंतिम डोज के साथ कोवाक्सिन या कोविशील्ड की दो खुराक के साथ टीका लगाया गया था। 28 दिनों के बाद एंटीबॉडी को निष्क्रिय करने के मामले में इम्यूनोजेनेसिटी में अहम वृद्धि दिखाई दी। 

एक आधिकारिक सूत्र ने पीटीआई को हैदराबाद स्थित फर्म के हवाले से ईयूए आवेदन में उल्लेख किया है, कॉर्बेवैक्स की सुरक्षा प्रोफाइल पहले के नैदानिक परीक्षणों के समान पाई गई थी। फर्म ने कहा कि अब हम 18 वर्ष की आयु के व्यक्तियों में कोविशील्ड या कोवाक्सिन की दो खुराक के साथ प्राथमिक टीकाकरण पूरा होने के छह महीने बाद बूस्टर खुराक के रूप में आपातकालीन स्थिति में सीमित उपयोग के लिए कॉर्बेवैक्स की अनुमति के लिए विपणन अधिकार का आवेदन जमा कर रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed