पूर्व वित्त मंत्री ने पूछे पीएम मोदी से ये 4 अहम सवाल
पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने शनिवार को नोटबंदी को लेकर मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा किया। चिदंबरम ने नोटबंदी के बाद भी हो रही नोटों की किल्लत, मौजूदा हालात को लेकर पीएम मोदी से कुछ सवाल भी पूछे।
चिदंबरम ने कहा कि जहां आरबीआई को सरकार को सलाह देनी चाहिए, सरकार आरबीआई को सलाह दे रही है। 10 की जगह सिर्फ दो निदेशक बैठक में शामिल हो रहे हैं।
चिदंबरम ने सवाल उठाते हुए कहा कि 300 करोड़ नोट हर महीने प्रिंट करने की क्षमता आरबीआई के पास है, वहीं 2400 करोड़ रुपये के नोट निकाले जा चुके हैं। इस वजह से ज्यादातर एटीएम ने काम करना बंद कर दिया है, इस वजह से अभी भी कैश की कमी बनी हुई है।
बताइए क्या अब देश में कालाधन नहीं है?
बताइए क्या अब देश में कालाधन नहीं है? चुनावों के दौरान 121 करोड़ रुपये यूपी से 70 करोड़ रुपये पंजाब से जब्त किए गए। क्या यह कालाधन नहीं था?
चिदंबरम ने सवाल पूछते हुए कहा कि अगर आप नोट का साइज बदल दोगे, तो एटीएम बेकार हो जाएंगे। उनकी 1000 और 500 के नोट निकालने की क्षमता थी, आप उन्हें 2000 के नोट दे रहे हैं। ऐसे में तो मशीन खराब हो जाएंगी।