फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The first consignment of Covishield vaccine arrived, west bengal delhi, gujarat, bihar, pune, Know the preparation of state for coronavirus vaccination

टीकाकरण का पहला चरण : राज्यों में पहुंची लाखों खुराक की पहली खेप, जानें कैसी है तैयारी

Tue, 12 Jan 2021 06:27 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 12 Jan 2021 06:27 PM IST
विज्ञापन
The first consignment of Covishield vaccine arrived, west bengal delhi, gujarat, bihar, pune, Know the preparation of state for coronavirus vaccination
कोलकाता एयरपोर्ट पर कोविशिल्ड वैक्सीन की पहली खेप पहुंची - फोटो : ANI

देश में 16 जनवरी को कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू होने जा रहा है। इससे पहले रविवार को राज्यों की तरफ से हरी झंडी मिलने के बाद कोरोना टीके की पहली खेप पहुंचनी शुरू हो गई है। आइए जानते हैं सरकार द्वरा किन राज्यों में कितनी खुराक भेजी गई हैं।

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल
कोविड-19 टीके की करीब 6.89 लाख डोज की पहली खेप मंगलवार को विशेष विमान से पुणे से बंगाल पहुंची। यह जानकारी पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी। अधिकारी के अनुसार टीके को भंडार से विभिन्न जिलों में बुधवार को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि टीके को रखने के लिए बागबाजार भंडार में पांच कूलर और चार फ्रीजर लगाए गए हैं।
विज्ञापन


कनार्टक
कर्नाटक सरकार ने बताया कि कोविड-19 टीके की 6.47 लाख खुराक की पहली खेप उसे मंगलवार को प्राप्त हो गई है और वह पारदर्शी तरीके से टीकाकरण अभियान चलाने के लिए प्रतिबद्ध है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, कोविशील्ड टीके को लेकर विमान केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंच चुका है। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर के कार्यालय ने, पहले जारी बयान में सुधार करते हुए, बताया कि टीके की 6,47,500 खुराक बेंगलुरु पहुंच गई हैं और अगली खेप कल सुबह पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली
स्पाइसजेट ने आज भारत में कोविड वैक्सीन की पहली खेप पहुंचाई है। 'कोविशील्ड' की पहली खेप में 1088 किलोग्राम वजन की 34 पेटियां थीं जिन्हें पुणे से दिल्ली लाया गया है।' पहली खेप को कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना किया गया। तीन ट्रकों में कोविशील्ड वैक्सीन की खेप को पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचाया गया। एयरपोर्ट से इन्हें देश के विभिन्न हिस्सों में पहुंचाया जाएगा। देश में वैक्सीन लगाने का काम शनिवार 16 जनवरी से शुरू होगा। 

गुजरात
महाराष्ट्र के पुणे में स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) से मंगलवार को रवाना किए जाने के कुछ ही घंटे बाद 'कोविडशील्ड' टीकों की खेप गुजरात के अहमदाबाद हवाई अड्डे पर पहुंच गई। दोपहर के समय राज्य के गृह मंत्री प्रदीप सिंह जडेजा के साथ हवाई अड्डे पर पहुंचे उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने टीकों की आमद को 'बहुप्रतीक्षित क्षण' करार दिया।

राज्यों ने पूरी की तैयारी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी सरकार राज्य के सभी व्यक्तियों को मुफ्त में कोविड-19 का टीका मुहैया कराने की व्यवस्था कर रही है। एक खुले पत्र में मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा कि कोविड-19 योद्धाओं जिनमें पुलिस, होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक, सुधार गृह और आपदा प्रबंधन कर्मी शामिल हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर टीका दिया जाएगा।

टीकाकरण के लिए 89 स्थान तयः सत्येन्द्र जैन
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने रविवार को कहा कि सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में 16 जनवरी से शुरू होने जा रहे कोविड-19 टीकाकरण अभियान के लिए 89 स्थान तय किए हैं। जैन ने कहा कि 40 सरकारी और 49 निजी अस्पतालों में टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा। 

राजस्थान में 4.5 लाख स्वास्थ्य कर्मी शामिल 
राजस्थान के चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के उद्देश्य से किये जाने वाले टीकाकरण के लिए चिकित्सा विभाग ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। शर्मा ने बताया कि प्रदेश में 16 जनवरी से प्रारंभ होने वाले कोरोना टीकाकरण के प्रथम चरण में करीब 4.5 लाख स्वास्थ्य कर्मियों को शामिल किया गया है, जिन्हें कोविशील्ड कोरोना टीका लगाया जायेगा। उन्होंने बताया कि 282 सत्र स्थलों पर प्रथम चरण का टीकाकरण होगा।

गुजरात में 16,000 कर्मियों को टीके लगाने का प्रशिक्षण
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने रविवार को कहा कि कोविड-19 ड्यूटी में लगे स्वास्थ्यकर्मियों तथा अग्रिम पंक्ति के कर्मियों समेत करीब 11 लाख लोगों को राज्य में प्राथमिकता के आधार पर कोरोना वायरस का टीका लगाया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि 16,000 कर्मियों को टीके लगाने का प्रशिक्षण दिया गया है।

उत्तर प्रदेश में हर व्यक्ति को चरणबद्ध लगेगा टीका
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि कोरोना टीकाकरण अभियान में राज्य के हर व्यक्ति को चरणबद्ध रूप से टीका लगाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

गोवा में 18,000 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगाए जाएंगे
गोवा सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण के पहले चरण में आठ अस्पताल चिह्नित किए हैं जिनमें 18,000 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed