फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   the Congress has once again questioned the government's silence On the Rafale deal

राफेल डीलः सरकार की चुप्पी पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, कहा- कीमत तो बता दो

Sat, 02 Dec 2017 06:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 02 Dec 2017 06:45 AM IST
विज्ञापन
the Congress has once again questioned the government's silence On the Rafale deal

फ्रांस से राफेल लड़ाकू विमान की खरीद को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा है कि कांग्रेस लगातार पूछ रही है लेकिन सरकार अधिकृत तौर पर देश को कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजग की सरकार ने यूपीए के सौदे से बढ़िया सौदा किया है तो यह क्यों नहीं बता रही कि विमान किस कीमत पर खरीदे गए हैं। 

मनीष तिवारी का कहना है कि यूपीए सरकार ने 126 राफेल विमानों की खरीद के लिए बातचीत कर कीमत तय की थी। उसे रद्द करके सरकार ने 36 विमान खरीदने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


उन्होंने सवाल किया कि क्या नए सौदे से पहले एयर चीफ मार्शल की राय ली गई थी। प्रधानमंत्री ने पेरिस में विमान खरीद की घोषणा के पहले क्या रक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी से अनुमति ली थी या क्लीयरेंस से पहले घोषणा कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिवारी ने एक न्यूज वेबसाइट के हवाले से बताया कि यूपीए सरकार ने राफेल सौदे के लिए जिन दो कंपनियों की छंटनी की थी, उसमें से एक ने अपने दूतावास के माध्यम से जुलाई में तत्कालीन रक्षा मंत्री को पत्र भेजकर एक विमान 138 मिलियन यूरो में आपूर्ति करने का प्रस्ताव भेजा था।


उन्होंने कहा कि सरकार अधिकृत तौर पर राफेल की कीमत नहीं बता रही है, लेकिन बाजार में जो सूचना है उसके मुताबिक 157 मिलियन यूरो में विमान खरीदा जा रहा है।

तिवारी ने कहा कि सरकार को यह बताना चाहिए कि जब कोई कंपनी कम कीमत पर तैयार थी तो उसके प्रस्ताव को क्यों खारिज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed