{"_id":"6105ed2dd19de77d4e0a1753","slug":"the-central-government-released-an-amount-of-1827-8-crore-rupees-to-the-states-under-ecrp-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत पैकेज: केंद्र सरकार ने ईसीआरपी-2 के तहत राज्यों को 1827.8 करोड़ रुपये की राशि जारी की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहत पैकेज: केंद्र सरकार ने ईसीआरपी-2 के तहत राज्यों को 1827.8 करोड़ रुपये की राशि जारी की
Sun, 01 Aug 2021 06:09 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 01 Aug 2021 06:09 AM IST
सार
- यह राशि पैकेज के तहत 12,185 करोड़ रुपये के कुल आवंटन का 15 फीसदी
- सबसे अधिक 281.98 करोड़ रुपये उत्तर प्रदेश आवंटित किए गए
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया
- फोटो : ANI
विस्तार
केंद्र सरकार ने कोविड-19 आपातकालीन प्रतिक्रिया और स्वास्थ्य प्रणाली तैयारियां (ईसीआरपी-2) पैकेज के तहत राज्यों को स्वास्थ्य ढांचा सुधारने के लिए 15 फीसदी राशि जारी की है। यह जानकारी शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने दी। उन्होंने कहा कि 1,827.8 करोड़ रुपये की राशि राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को भेजी गई है।
विज्ञापन
यह राशि पैकेज के तहत 12,185 करोड़ रुपये के कुल आवंटन का 15 फीसदी है। मंत्री ने ट्वीट कर बताया केंद्र सरकार की तरफ से तय आपातकालीन कोविड-19 प्रतिक्रिया पैकेज के तहत कुल राशि का 15 फीसदी यानी 1827.80 करोड़ रुपये राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को भेजा गया है।
विज्ञापन
यह पैकेज देश भर में स्वास्थ्य ढांचे के विकास में मददगार साबित होगा। सबसे अधिक 281.98 करोड़ रुपये उत्तर प्रदेश, बिहार को 154 करोड़ रुपये, राजस्थान को 132 करोड़ रुपये और मध्यप्रदेश को 131 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन
गोवा में ऑक्सीजन की कमी से किसी की मौत नहीं हुई : राणे
गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि राज्य में ऑक्सीजन की कमी से किसी की मौत नहीं हुई है। एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राणे ने कहा, किसी भी समय जीएमसी में ऑक्सिजन की आपूर्ति स्टॉक से कम नहीं हुई। इस प्रकार ऑक्सिजन की आपूर्ति न होने के कारण किसी भी मौत की सूचना नहीं है। उन्होंने कहा कि ऑक्सिजन की कमी को सीधे तौर पर किसी भी मौत का जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।
हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि कोविड की दूसरी लहर में मरीजों की संख्या बढ़ी थी। ये जरूर था कि कोविड की दूसरी लहर के दौरान प्रति मरीज ऑक्सीजन की खपत बढ़ गई थी। मालूम हो कि मई में उन्होंने खुद मीडिया में ये कहा था कि गोवा मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी से मरीजों की जान गई है।