{"_id":"615e09658ebc3e656d1a37bc","slug":"the-central-government-has-approved-the-appointment-of-nine-judges-in-five-high-courts-of-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार : देश के पांच हाईकोर्ट में नौ जजों की नियुक्ति को दी गई मंजूरी ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केंद्र सरकार : देश के पांच हाईकोर्ट में नौ जजों की नियुक्ति को दी गई मंजूरी
Thu, 07 Oct 2021 02:09 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 07 Oct 2021 02:09 AM IST
सार
केंद्र सरकार ने पांच में से चार को झारखंड हाईकोर्ट, दो को पटना व एक-एक को मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और केरल हाईकोर्ट का जज नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
Jharkhand High Court
- फोटो : Social Media
विस्तार
केंद्र सरकार ने बुधवार को देश के पांच हाईकोर्ट में नौ नये जजों की नियुक्ति को अधिसूचित किया है। इनमें चार को झारखंड हाईकोर्ट, दो को पटना व एक-एक को मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और केरल हाईकोर्ट का जज नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
केंद्र की अधिसूचना के मुताबिक गौतम कुमार चौधरी, अंबुज नाथ, नवनीत कुमार और संजय प्रसाद को झारखंड हाईकोर्ट, नवनीत कुमार पांडेय और सुनील कुमार पवार को पटना हाईकोर्ट में, दीपक कुमार तिवारी को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में, पुरुषेंद्र कुमार कौरव को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में और बसंत बालाजी को केरल हाईकोर्ट में जज नियुक्त किया गया। दीपक कुमार तिवारी और बसंत बालाजी को दो साल की अवधि के लिए अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है जबकि शेष सात को स्थायी न्यायाधीश बनाया गया है।
विज्ञापन