{"_id":"5c35acd5bdec22572a20f042","slug":"the-budget-session-of-the-parliament-to-be-held-from-31st-january-to-13th-february","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद के बजट सत्र का एलान, 1 फरवरी को पेश होगा अंतरिम बजट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
संसद के बजट सत्र का एलान, 1 फरवरी को पेश होगा अंतरिम बजट
Wed, 09 Jan 2019 01:42 PM IST
paliwal पालीवाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Wed, 09 Jan 2019 01:42 PM IST
विज्ञापन
संसद में पेश होने वाले बजट सत्र की तारीख तय हो गई है। संसदीय मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीपीए) की बैठक में निर्णय लिया गया है कि अंतरिम बजट 1 फरवरी को पेश किया जाएगा। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा।
विज्ञापन
Sources: Interim budget to be presented on February 1 during the budget session of the parliament. The budget session of the Parliament to be held from 31st January to 13th February. The decision was taken in the meeting of the Cabinet Committee on Parliamentary Affairs (CCPA) pic.twitter.com/yVhacU9TCs
— ANI (@ANI) January 9, 2019विज्ञापन
ये सरकार का आखिरी बजट होगा क्योंकि इस बजट के बाद लोकसभा चुनाव होने हैं। ऐसा माना जा रहा है कि वित्त मंत्री अरुण जेटली देशवासियों को कई सौगातों की घोषणा कर सकते हैं। बता दें कि 2018 का बजट सत्र 29 जनवरी से 6 अप्रेल तक चला था।
विज्ञापन
2018 के बजट सत्र को दो चरणों में पेश किया गया था। पहला चरण 29 जनवरी से 9 फरवरी और दूसरा चरण 5 मार्च से 6 अप्रैल तक चला था। वित्त मंत्री अरुण जेटली छठी बार संसद में बजट पेश करेंगे।
मौजूदा शीतकालीन सत्र में भी सरकार सामान्य वर्ग के गरीब लोगों के लिए 10 फीसदी आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल लेकर आई है जिसे लोकसभा से पारित होने के बाद राज्यसभा की मंजूरी का इंतजार है।
बजट सत्र में सरकार अन्य लंबित विधेयकों को पारित कराने की कोशिश भी करेगी। हालांकि चुनाव से ठीक पहले होने वाले इस सत्र में विपक्ष के भी अपने मुद्दे होंगे जिनपर हंगामा होने के आसार हैं। बीते साल का पूरा बजट सत्र आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग के चलते धुल गया था।