फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The BJP said, in tense situation, political parties must support Army

तनावपूर्ण स्थिति में राजनीतिक दल संवेदनशील, भाजपा ने कहा- सेना का दें साथ

Wed, 27 Feb 2019 09:03 PM IST
Gaurav Pandey डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Wed, 27 Feb 2019 09:03 PM IST
विज्ञापन
The BJP said, in tense situation, political parties must support Army

भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनावपूर्ण माहौल के बीच सरकार और विपक्ष दोनों ही चुनावी मोर्चे पर बहुत संभल कर चल रहे हैं। दोनों पक्ष इस समय में सेना के साथ मजबूती के साथ खड़े दिखना चाहते हैं तो वहीं अपने किसी भी कार्यक्रम या बयान को चुनाव से दूर दिखाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। देश के साथ खड़ा दिखने के लिए जहां कांग्रेस ने अपना अहमदाबाद का कार्यक्रम स्थगित कर दिया तो वहीं आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपना अनशन का कार्यक्रम टाल दिया। इस तरह राजनीतिक दलों ने इस मुद्दे पर संवेदनशीलता दिखाई और इस अवसर पर केंद्र सरकार के साथ खड़े दिखने की कोशिश की।

विज्ञापन


हालांकि, विपक्षी दल इस मुद्दे पर सरकार के रवैये से नाराज भी हैं। पीओके के क्षेत्र में बने आतंकी ठिकानों पर वायुसेना के हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह चूरू की रैली में सभा को संबोधित किया, वह विपक्ष को नागवार गुजरा है। यही कारण है कि बुधवार को 21 विपक्षी दलों की बैठक के बाद विपक्ष ने साफ कर दिया कि इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। विपक्षी दलों ने इस मुद्दे पर अपनी नाराजगी भी जाहिर की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन हमलों के बाद विपक्ष को भरोसे में नहीं लिया।
विज्ञापन


हालांकि, भाजपा ने विपक्षी दलों की इस चिंता को बेवजह करार दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सरदार रविंदर पाल सिंह ने कहा कि हमलों के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सर्वदलीय बैठक बुलाकर स्थिति की जानकारी दी थी। इसलिए इस तरह के आरोप का कोई अर्थ नहीं है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से इस मुद्दे पर एक साथ खड़े होकर देश की एकता दिखाने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed