{"_id":"6837db8ef58da27be00c1e69","slug":"tharoor-got-the-support-of-bjp-rijiju-said-is-it-forbidden-to-speak-for-country-in-congress-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shashi Tharoor: अपनों से घिरे थरूर को मिला BJP का साथ; रिजिजू बोले- क्या कांग्रेस में देश के लिए बोलना मना है?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Shashi Tharoor: अपनों से घिरे थरूर को मिला BJP का साथ; रिजिजू बोले- क्या कांग्रेस में देश के लिए बोलना मना है?
Thu, 29 May 2025 09:29 AM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: बशु जैन
Updated Thu, 29 May 2025 09:29 AM IST
सार
कांग्रेस पार्टी के नेता और पूर्व सांसद उदित राज के थरूर को भाजपा सुपर प्रवक्ता बताने पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने जवाब दिया है। एक्स पर किरेन रिजिजू ने लिखा कि क्या कांग्रेस में देश के लिए बोलना मना है? कांग्रेस पार्टी क्या चाहती है और उन्हें देश की कितनी परवाह है?
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद शशि थरूर
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
कांग्रेस सांसद शशि थरूर को इन दिनों अपनी ही पार्टी की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस पार्टी के नेता और पूर्व सांसद उदित राज के थरूर को भाजपा सुपर प्रवक्ता बताने पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने जवाब दिया है। एक्स पर किरेन रिजिजू ने लिखा कि क्या कांग्रेस में देश के लिए बोलना मना है? कांग्रेस पार्टी क्या चाहती है और उन्हें देश की कितनी परवाह है? क्या भारतीय सांसदों को विदेशी राष्ट्र में जाकर भारत और उसके प्रधानमंत्री के खिलाफ बोलना चाहिए? राजनीतिक हताशा की सीमा होती है।
पाकिस्तान को बेनकाब करने विदेश गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का कांग्रेस सांसद शशि थरूर नेतृत्व कर रहे हैं। उनका नाम कांग्रेस ने प्रस्तावित नहीं किया था। शशि थरूर ने बुधवार को पनामा में आतंकवाद के खिलाफ भारत के दृढ़ रुख को एक बार फिर दोहराया। उन्होंने कहा कि हमारा देश अब दूसरा गाल आगे नहीं बढ़ाएगा। हमारा देश किसी भी हमले का करारा जवाब देगा। इसके बाद कांग्रेस पार्टी के नेता और पूर्व सांसद उदित राज ने शशि थरूर पर तीखा हमला बोला था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: 'भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सीट का हकदार', पनामा ने खुलकर किया समर्थन
मैनें पार्टी की बात कही: उदित
कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि आप मेरे और मेरी पार्टी के रुख में अंतर क्यों कर रहे हैं? जयराम रमेश और पवन खेड़ा ने भी वही कहा जो मैंने कल कहा था। डॉ. थरूर को पार्टी से निलंबित करने सवाल पर उन्होंने कहा कि यह कार्यसमिति, राष्ट्रीय अध्यक्ष और राहुल गांधी पर निर्भर करता है। अगर वह गलत बयान देते हैं और कांग्रेस के इतिहास को मिटाने की कोशिश करते हैं, तो मैं कांग्रेस के साथ खड़ा हूं। मुझे निजी लाभ की चिंता नहीं है, मैं खुद को कुर्बान करने के लिए तैयार हूं। वह यह कहकर कांग्रेस को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं कि पार्टी ने कुछ नहीं किया। आप पीएम मोदी की फर्जी सर्जिकल स्ट्राइक का महिमामंडन कर रहे हैं। यह कहना कि सुरक्षा में चूक हर जगह होती है, यह एक अपराध है। सेना को जो श्रेय मिलना चाहिए, वह सेना को ही मिलना चाहिए।
क्या बोले थे उदित राज
शशि थरूर ने पनामा में दिए अपने एक भाषण में कहा कि 'भारत सरकार ने हाल के वर्षों में अपनी सोच में बदलाव किया है। जिसके बाद आतंकियों को भी ये अहसास हो गया है कि उन्हें भारत में हमले की कीमत चुकानी पड़ेगी। थरूर की इस टिप्पणी ने उनकी ही पार्टी के नेताओं को नाराज कर दिया। उदित राज ने कहा कि कांग्रेस सांसद शशि थरूर भाजपा के सुपर प्रवक्ता बन गए हैं। जो भाजपा नेता नहीं कह रहे हैं, वो शशि थरूर, पीएम मोदी और सरकार के बारे में कह रहे हैं। क्या उन्हें (थरूर) पता भी है कि पिछली सरकारों ने क्या किया? वे (केंद्र सरकार) भारतीय सशस्त्र बलों का श्रेय ले रहे हैं। शशि थरूर भाजपा के प्रचार विभाग के प्रवक्ता बने हुए हैं।'
ये भी पढ़ें: अमेरिका में वीजा नियमों में बदलाव, सोशल मीडिया पर अमेरिकियों पर पाबंदी लगाई तो विदेशियों पर लगेगा प्रतिबंध
शशि थरूर ने ऐसा क्या कह दिया जिससे नाराज हो गए कांग्रेसी
पनामा में दिए अपने भाषण में शशि थरूर ने सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट स्ट्राइक का जिक्र किया और कहा कि 'हाल के वर्षों में भारत की सोच में बदलाव आया है। अब आतंकियों को पता है कि उन्हें कीमत चुकानी होगी। इस पर कोई शक नहीं है। पहली बार भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक के समय एलओसी पार कर आतंकी ठिकानों पर हमले किए। यहां तक की कारगिल की लड़ाई में भी हमने सीमापार नहीं की थी। इस बार न सिर्फ हमने सीमा पार की है बल्कि अंतरराष्ट्रीय सीमा भी पार की है। हमने पाकिस्तान के मध्य में स्थित पंजाब में नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया।'
विज्ञापन
What does the Congress party want & How much they really care for the country? Should the Indian MPs go to foreign nation and speak against India and its Prime Minister?
विज्ञापन
There’s limit to political desperation! https://t.co/JiuYqpW2tN — Kiren Rijiju (@KirenRijiju) May 28, 2025