Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tharoor asked questions on Nemom project, vaishnaw said - We are emphasizing on reducing crowd at the station

Parliament: शशि थरूर ने नेमोम परियोजना पर पूछा सवाल, रेल मंत्री बोले- हम स्टेशन पर भीड़ कम करने पर दे रहे जोर

Wed, 04 Dec 2024 04:15 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Wed, 04 Dec 2024 04:15 PM IST
सार

तिरुवनंतपुरम से सांसद थरूर ने नेमोम रेलवे टर्मिनल परियोजना में देरी और धनराशि की कमी की बात कही। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से तिरुवनंतपुरम सेंट्रल तक रेलवे लाइन पर भीड़भाड़ कम करने में मदद मिल सकती है।

विज्ञापन
Tharoor asked questions on Nemom project, vaishnaw said - We are emphasizing on reducing crowd at the station
अश्विनी वैष्णव - फोटो : PTI

विस्तार

लोकसभा में बुधवार को कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने केरल की नेमोम रेलवे परियोजना को लेकर सवाल पूछा। उन्होंने रेलवे परियोजना के काम में देरी पर धरने पर बैठने की चेतावनी दी। इस पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यदि जरूरी हो तो कांग्रेस सांसद शशि थरूर परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर धरने पर बैठ सकते हैं। हमारा फोकस बड़े स्टेशनों और जंक्शन पर भीड़ कम करने पर है। 
विज्ञापन


तिरुवनंतपुरम से सांसद थरूर ने नेमोम रेलवे टर्मिनल परियोजना में देरी और धनराशि की कमी की बात कही। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से तिरुवनंतपुरम सेंट्रल तक रेलवे लाइन पर भीड़भाड़ कम करने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन


इसके जवाब में वैष्णव ने कहा कि सरकार का ध्यान इस पर है कि बड़े शहरों और जंक्शनों पर भीड़भाड़ कम हो। नए टर्मिनल बनाए जाएं और उन्हें डिजाइन करने पर बहुत जोर दिया जा रहा है। ताकि अगले 50 वर्षों की मांग और आवश्यकताएं पूरी की जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल मंत्री ने कहा कि केरल में सवाल धन का नहीं है। हमने भूमि अधिग्रहण के लिए 2150 करोड़ रुपये जमा कर दिए हैं। शशि थरूर प्रभावशाली सांसद हैं।  पूरा केरल उनकी बात सुनता है। यदि आवश्यक हो तो वे राज्य सरकार के सामने धरने पर बैठें और सुनिश्चित करें कि भूमि अधिग्रहण का काम समय पर हो जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed