फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Thane Police arrests accused of attacking film actor Rakesh Roshan for jumping parole

फिल्म अभिनेता और निर्देशक राकेश रोशन पर हमले में शामिल शार्पशूटर गिरफ्तार

Sat, 10 Oct 2020 12:45 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 10 Oct 2020 12:45 PM IST
विज्ञापन
Thane Police arrests accused of attacking film actor Rakesh Roshan for jumping parole
Rakesh Roshan - फोटो : For Representation Only

बॉलीवुड निर्देशक राकेश रोशन पर वर्ष 2000 में हुए हमले में कथित रूप से शामिल एक शातिर बदमाश और शार्पशूटर को पैरोल की अवधि पूरी होने के बाद भी जेल में नहीं लौटने के करीब तीन महीने बाद महाराष्ट्र के ठाणे जिले में गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि 52 वर्षीय सुनील विश्वनाथ गायकवाड को शुक्रवार रात नौ बजे कलवा के पारसिक सर्किल इलाके में पकड़ा गया। 



केंद्रीय अपराध इकाई के निरीक्षक अनिल होनराव ने कहा, "हमें जानकारी मिली थी कि गायकवाड पारसिक सर्किल इलाके में आ रहा है। हमने जाल बिछाया और उसे पकड़ लिया।" 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "आरोपी के खिलाफ हत्या के 11 मामले और हत्या की कोशिश के सात मामले दर्ज हैं। इनमें से एक मामला 2000 में बॉलीवुड निर्देशक राकेश रोशन की हत्या की कोशिश का है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि रोशन को जनवरी 2000 में मुंबई में उनके सांता क्रूज कार्यालय के बाहर गोली मारी गई थी। हमलावरों ने छह गोलियां चलाई थीं, जिनमें से दो गोलियां रोशन को लगी थीं।


अधिकारी ने कहा, "गायकवाड को हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा मिली थी और वह नासिक केंद्रीय कारागार में बंद था। वह 28 दिन के पैरोल पर इस साल 26 जून को बाहर आया था।"

उन्होंने कहा, "पैरोल अवधि पूरी होने के बाद उसे जेल लौटना था। वह लौटा नहीं। उसे कल रात गिरफ्तार किया गया। तब तक वह फरार था।"

अधिकारी ने बताया कि आरोपी 1999 और 2000 में सक्रिय था और कई अपराधों में शामिल था। वह अली बुदेश और सुभाष सिंह ठाकुर के बदमाश गिरोहों में शामिल था।

उन्होंने बताया कि इसी अवधि में वह नासिक में हुई एक डकैती में भी शामिल था, जहां उसने पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी की थी।

होनराव ने कहा, "गायकवाड को पंत नगर पुलिस को सौंपा जाएगा, जहां उसके फरार होने का मामला दर्ज किया गया है।" 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed