फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Thane consumer commission asks builder Sai Raj Builders and Developers to pay Rs 40,000 compensation to flat buyer

ठाणे: बिल्डर ने फ्लैट खरीदार को निर्धारित समय में नहीं सौंपी प्रॉपर्टी, अब देना होगा 40 हजार रुपये मुआवजा

Sat, 25 Sep 2021 12:15 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, ठाणे
पीटीआई, ठाणे Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 25 Sep 2021 12:15 PM IST
सार

मुआवजे के अलावा, आयोग ने साई राज बिल्डर्स एंड डेवलपर्स और उसके सहयोगियों को नौ जनवरी, 2016 में इस राशि के भुगतान की तारीख से 10 फीसदी ब्याज के साथ शिकायतकर्ता को 1,63,332 रुपये की वापसी का भुगतान करने के लिए भी कहा।

विज्ञापन
Thane consumer commission asks builder Sai Raj Builders and Developers to pay Rs 40,000 compensation to flat buyer
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने एक रियल एस्टेट डेवलपर को एक फ्लैट खरीदार को निर्धारित समय के भीतर संपत्ति नहीं सौंपने के के लिए 40,000 रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है। बता दें कि आयोग के अध्यक्ष मिलिंद सोनवणे ने 17 सितंबर को ही आदेश जारी किया था, जिसकी प्रति शनिवार को उपलब्ध करा दी गई।

विज्ञापन


साई राज बिल्डर्स एंड डेवलपर्स पर हुई कार्रवाई
मुआवजे के अलावा, आयोग ने साई राज बिल्डर्स एंड डेवलपर्स और उसके सहयोगियों को नौ जनवरी, 2016 में इस राशि के भुगतान की तारीख से 10 फीसदी ब्याज के साथ शिकायतकर्ता को 1,63,332 रुपये की वापसी का भुगतान करने के लिए भी कहा।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता छाया राजू आनंद के वकील अश्विनी सरजीने ने आयोग को बताया कि 2014 में शिकायतकर्ता ने अंबरनाथ के नवाली नाका में साई राज बिल्डर्स द्वारा विकसित की जा रही परियोजना में 450 वर्ग फुट का फ्लैट तीन लाख रुपये में बुक किया था। जनवरी 2016 तक, उसने 1,63,332 रुपये का भुगतान किया और डेवलपर को अगले आठ महीनों में फ्लैट का कब्जा देना था, जो उसने अब तक नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने मांग की कि डेवलपर्स को या तो फ्लैट का कब्जा देने या ब्याज सहित राशि वापस करने का निर्देश दिया जाए। आयोग ने अपने आदेश में कहा कि हालांकि शिकायतकर्ता ने पर्याप्त राशि का भुगतान कर दिया है, लेकिन इस बात का कोई संकेत नहीं था कि डेवलपर उसे फ्लैट का कब्जा देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed