J&K: तंगधार में सुरक्षाबलों की मिली बड़ी कामयाबी, 5 आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकियों की घुसपैठ की खबर के बाद सेना की ओर से चलाए गए सर्च ऑपरेशन में मारे गए 5 आतंकियों के शव बरामद किए गए हैं। इलाके में आतंकियों के छुपे होने की आशंका से सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन जारी रखा है।
#UPDATE Another terrorist killed by security forces in Tangdhar sector of #JammuAndKashmir. Total five terrorists have been killed after security forces foiled an infiltration attempt today. Operation underway
— ANI (@ANI) May 26, 2018
गौरतलब है कि 19 मई को पीएम मोदी के दौरे से एक दिन पहले सीमा पार से घुसपैठ कर रहे चार पाकिस्तानी आतंकियों को सेना ने ढेर किया था। जानकारी के अनुसार, ये सभी आतंकी भारतीय सीमा में घुसकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। सेना ने इस ऑपरेशन के दौरान चार एके 47, 14 मैगजीन, वायर कटर, सात हैंड ग्रेनेड, पिट्ठू बैग, ड्राई फ्रूट, पाक निर्मित दवाएं व मैट्रिक्स शीट भी बरामद की थी।
मालूम हो कि हाल ही में केंद्र सरकार ने घोषणा की थी कि जम्मू-कश्मीर में रमजान के दौरान सेना और दूसरे सुरक्षा बल आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेंगे। यह रोक सशर्त है। यानी आतंकवादी हमले और पत्थरबाजी की सूरत में सुरक्षा बलों को जवाबी कार्रवाई करने की पूरी छूट है।
बता दें कि केंद्र सरकार ने लंबे सलाह-मशविरे के बाद राज्य की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का कार्रवाई स्थगित करने का अनुरोध स्वीकार किया था।