फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   terrorists are trying to attack india after sri lanka blast, eight states are on high alert

फर्जी निकली आठ राज्यों पर आतंकी हमले की सूचना, बंगलूरू के पुलिस अधीक्षक ने किया खंडन

Sat, 27 Apr 2019 08:08 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 27 Apr 2019 08:08 AM IST
विज्ञापन
terrorists are trying to attack india after sri lanka blast, eight states are on high alert
सांकेतिक तस्वीर
कर्नाटक पुलिस को एक लॉरी ड्राइवर ने फोन करके सूचना दी कि भारत के आठ राज्यों में आतंकवादी हमले करने की योजना बना रहे हैं। जिसके बाद से आठ राज्यों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। शख्स के दावे के बाद कर्नाटक के डीजीपी-आईजीपी ने संबंधित सात राज्यों डीजीपी को पत्र लिखकर अलर्ट रहने को कहा। हालांकि जांच में यह कॉल फर्जी निकली। पुलिस ने फोन करने वाले 65 साल के सुंदर मूर्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


सुंदर मूर्ति ने कंट्रोल रुम को फोन करके दावा किया था कि आंतकी आठ राज्यों को दहलाने की कोशिश कर सकते हैं। जिसमें तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, केरल, गोवा, पुड्डुचेरी जैसे राज्य शामिल हैं। उसने दावा किया था कि तमिलनाडु में 19 आतंकी छुपे हुए हैं। जिसके बाद कर्नाटक डीजीपी ने संबंधित सभी सात राज्यों को पत्र लिखकर जरूरी कदम उठाने के लिए कहा था। 
विज्ञापन


डीजीपी ने पत्र में लिखा, 'एक शख्स जिसने दावा किया है कि वह एक लॉरी ड्राइवर है। उसने कंट्रोल रुम में फोन करके बताया कि उसके पास सूचना है कि आठ राज्यों को आतंकी निशाना बना सकते हैं। यह आतंकी हमले ज्यादातर ट्रेन में हो सकते हैं। उसका दावा है कि तमिलनाडु के रामनाथपुरम में इस समय 19 आतंकी मौजूद हैं। कृपया कानून व्यवस्था को बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोकने के लिए तत्काल एहतियातन उपाय उठाए जाएं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि यह खबर फर्जी निकली। इस मामले पर बंगलूरू ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक का बयान आया है। उन्होंने कहा, 'यह एक झूठी कॉल थी। 65 साल के लॉरी ड्राइवर का नाम सुंदर मूर्ति है और वह एक सेवानिवृत्त सेना का जवान है। उसे फर्जी कॉल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।'
 


आतंकी हमलों की सूचना ऐसे समय पर आई है जब श्रीलंका हमलों के बाद से भारत के तटीय राज्यों में तटरक्षक बल, तटीय समुद्री पुलिस और स्थानीय पुलिस पहले से ही अलर्ट पर हैं। इस बात की आशंका जताई जा रही है कि श्रीलंका धमाकों में शामिल कुछ आतंकी समुद्री रास्ते से भारत में प्रवेश कर सकते हैं। 


बता दें कि पड़ोसी देश में ईस्टर के मौके पर आठ आत्मघाती हमले हुए थे जिसमें 253 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालो में 10 भरतीय भी शामिल थे। वहीं 500 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। इसी बीच श्रीलंका के सुरक्षा बलों ने देश के पश्चिमी हिस्से में वैश्विक आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों के घरों पर छापा मारकर दो संदिग्धों को मार गिराया है। सुरक्षा बलों और संदिग्धों के बीच चली मुठभेड़ में ये दोनों मारे गए। इस बात की जानकारी शनिवार को श्रीलंकाई सेना ने दी है।

LIVE Updates यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा परिणाम और यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा परिणाम सबसे पहले देखने के लिए यहां क्लिक करें


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed