फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Terrorism is the greatest threat to the world said pm narendra modi

आतंकवाद दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा: पीएम

Thu, 07 Jul 2016 10:38 PM IST
एजेंसी/ मापुतो
एजेंसी/ मापुतो Updated Thu, 07 Jul 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
Terrorism is the greatest threat to the world said pm narendra modi

विभिन्न देशों में आतंकी हमलों में आई तेजी के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि आतंकवाद पूरी दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा है। चार अफ्रीकी देशों के दौरे के तहत प्रधानमंत्री बृहस्पतिवार को मोजांबिक पहुंचे पीएम ने कहा कि भारत अपनी जरूरतें पूरी करने और कीमतों पर नियंत्रण के लिए इस अफ्रीकी देश से दालों की खरीदारी करेगा।

विज्ञापन


बांग्लादेश और सऊदी अरब सहित विश्व के विभिन्न हिस्सों में आई आतंकी हमलों की तेजी के बीच पीएम ने कहा, ‘आतंकवाद आज पूरे विश्व की सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा है।’ उन्होंने कहा कि आतंकवाद का नेटवर्क अन्य अपराधों से जुड़ा हुआ है जिसमें ड्रग तस्करी भी शामिल है। इस पर अंकुश लगाने के लिए भारत और मोजांबिक ने समझौता किया है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री और मोजांबिक के राष्ट्रपति फिलिप नयूसी के बीच विभिन्न विषयों पर चर्चा के बाद हुए दीर्घावधि के महत्वपूर्ण समझौते के तहत भारत अपनी दाल की कमी को पूरी करने और कीमतें नियंत्रित रखने के लिए मोजांबिक से दाल की खरीदारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दाल खरीदारी के समझौते से भारत की जरूरतें पूरी होंगी साथ ही यह मोजांबिक के किसानों की आय बढ़ाने में भी मददगार होगा।
मोजांबिक द्वारा कृषि क्षेत्र को सबसे अधिक तरजीह दिए जाने को देखते हुए मोदी ने कहा कि भारत कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर और उत्पादन के विकास के प्रयासों में साझेदार बनेगा।

प्रधानमंत्री ने कृषि, स्वास्थ्य सेवा, ऊर्जा सुरक्षा, सुरक्षा, रक्षा और कौशल विकास जैसे क्षेत्रों की पहचान की जहां दोनों देशों के बीच सहयोग की संभावनाएं हैं। दोनों देश हिंद महासागर से जुड़े हुए हैं।

 प्रधानमंत्री ने भारत को मोजांबिक का ‘विश्वसनीय दोस्त’ और एक ‘भरोसेमंद साझेदार’ घोषित किया। उन्होंने कहा कि मोजांबिक की सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत करने के तहत भारत एड्स की दवाई सहित दूसरी आवश्यक दवाएं दान करेगा। दोनों नेताओं के बीच हुई चर्चा के दौरान कारोबार और निवेश बढ़ाने के अलावा अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।

मोजांबिक के साथ अनुभव व प्रौद्योगिकी साझा करने को भारत तैयार

Terrorism is the greatest threat to the world said pm narendra modi

बाद में नयूसी की मेजबानी में अपने सम्मान में दिए गए एक भोज में मोदी ने कहा कि भारत अपने अनुभव, प्रौद्योगिकी, क्षमताओं को मोजांबिक के साथ साझा करने को तैयार है। मोदी ने कहा कि आज हम मोजांबिक को दुनिया की सबसे तेज गति से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में देखते हैं।

मोदी के दौरे से भारत-दक्षिण अफ्रीका गठजोड़ मजबूत होगा

शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दक्षिण अफ्रीका पहुंचने से पहले वहां के विदेश मंत्री मैते न्कोआना-माशाबेन ने बृहस्पतिवार को कहा कि पीएम के आने से दोनों देशों के बीच के अच्छे रिश्ते और मजबूत होंगे। उन्होंने कहा कि मोदी की यात्रा का पमुख उद्देश्य वाणिज्यिक और कारोबारी रिश्तों को प्रगाढ़ करना और दोनों देशों के निजी क्षेत्रों के बीच संबंधों को प्रोत्साहित करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed