MEA: 'आतंकियों को सौंपे और पीओके खाली करे', पाकिस्तानी पीएम शहबाज की शांति वार्ता पर विदेश मंत्रालय की दो टूक
भारत सरकार ने पाकिस्तान को एक बार फिर कड़ा संदेश दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साफ कहा है कि आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं चल सकते। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पाकिस्तान से कोई भी बातचीत तभी होगी जब वो पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को खाली कर भारत को सौंप देगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'पीओके खाली होने के बाद जम्मू-कश्मीर पर होगी बातचीत'
रणधीर जायसवाल ने आगे कहा, 'जम्मू-कश्मीर पर बातचीत तभी होगी जब पीओके खाली हो जाएगा और पाकिस्तान हमें वह इलाका सौंप देगा। इसके साथ ही सिंधु जल संधि पर भी भारत का सख्त रुख रखतने हुए उन्होंने कहा- जहां तक सिंधु जल संधि का सवाल है, यह तब तक स्थगित रहेगी जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को अपना समर्थन विश्वसनीय और अपरिवर्तनीय रूप से त्याग नहीं देता।
यह भी पढ़ें - Operation Sindoor: 'पाकिस्तान समझ ले, तीन बार घर में घुसकर मारा है तुम्हे', बंगाल में पीएम मोदी ने भरी हुंकार
रणधीर जायसवाल ने दोहराई पीएम मोदी की बात
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात को दोहराते हुए कहा, 'आतंक और बातचीत एक साथ नहीं चल सकते। आतंक और व्यापार भी एक साथ नहीं हो सकते। और पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते।'
#WATCH | Delhi: MEA Spokesperson Randhir Jaiswal says, "... As far as our engagement with Pakistan is concerned, our stand has been clear. Any engagement has to be bilateral. We would like to reiterate that terrorism and talks cannot go together. They need to hand over to India,… pic.twitter.com/ew2AKiTHZ9
— ANI (@ANI) May 29, 2025
ईरान में लापता तीन भारतीयों को लेकर चिंतित
एक अलग विषय पर बोलते हुए जायसवाल ने बताया कि ईरान के तेहरान शहर में तीन भारतीय नागरिक लापता हो गए हैं। उन्होंने कहा, 'तीनों भारतीय नागरिक कुछ समय पहले तेहरान पहुंचे थे, लेकिन अब उनका कोई पता नहीं चल पा रहा है। हम ईरानी अधिकारियों के संपर्क में हैं और वे हमारी सहायता कर रहे हैं।' विदेश मंत्रालय इन तीनों नागरिकों के परिवारों के संपर्क में है और उन्हें हर संभव मदद दी जा रही है।
#WATCH | Delhi: On three Indian nationals who went missing in Iran, MEA Spokesperson Randhir Jaiswal says, "... The three Indian nationals who had landed in Tehran, Iran, some time back, are missing. We are in touch with the Iranian authorities for locating them, their safety and… pic.twitter.com/ycOIcia8zy
— ANI (@ANI) May 29, 2025
भारत ने फिर खारिज किया ट्रंप का दावा
भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था भारत-पाकिस्तान सीजफायर के दौरान अमेरिका ने दोनों देशों के साथ व्यापार करने की बात कही थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध के दौरान अमेरिका के साथ हमारी बातचीत में व्यापार या टैरिफ का मुद्दा उठाया ही नहीं गया था। किसी भी चर्चा में इसको लेकर कोई बात नहीं हुई। विदेश मंत्री पहले ही यह स्पष्ट कर चुके हैं कि संघर्ष विराम का निर्णय भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ के बीच सीधे संपर्क के माध्यम से लिया गया था।
यह भी पढ़ें - CII: वायुसेना प्रमुख बोले- एक बार जो हमने कमिट किया, फिर अपने आप की भी नहीं सुनते; नौसेना चीफ ने कही यह बात
भारतीय छात्रों के वीजा आवेदन पर योग्यता के आधार पर हो विचार- MEA
अमेरिकी सरकार की ओर से विदेशी छात्रों के वीजा इंटरव्यू पर रोक और नियमों को सख्त बनाए जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हम मानते हैं कि वीजा जारी करना एक संप्रभु कार्य है, हम आशा करते हैं कि भारतीय छात्रों के आवेदनों पर योग्यता के आधार पर विचार किया जाना चाहिए। हमें उम्मीद है कि अमेरिका इस पर योग्यता के आधार पर ही विचार करेगा और हमारे छात्र समय पर अपने शैक्षणिक कार्यक्रमों में शामिल हो सकेंगे। जायसवाल ने आगे कहा कि विदेश में भारतीय छात्रों का हित भारत सरकार के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस घटनाक्रम पर हमारी नजर है। उन्होंने यह भी बताया कि जनवरी 2025 से अब तक करीब 1080 भारतीयों को अमेरिका से निर्वासित किया जा चुका है। इनमें से लगभग 62 प्रतिशत लोग वाणिज्यिक उड़ानों से वापस आए हैं।