{"_id":"63c262bf01977c749c7bd8ce","slug":"terror-attack-on-pune-railway-station-hoax-call-police-arrest-accused-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pune: RPF कर्मी से हुआ था झगड़ा, गुस्से में युवक ने पुलिस को दी आतंकी हमले की झूठी सूचना, गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Pune: RPF कर्मी से हुआ था झगड़ा, गुस्से में युवक ने पुलिस को दी आतंकी हमले की झूठी सूचना, गिरफ्तार
Sat, 14 Jan 2023 02:18 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 14 Jan 2023 02:18 PM IST
सार
Pune: पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ट्रेन में सफर के दौरान उसका रेलवे पुलिस फोर्स के एक कर्मचारी से झगड़ा हो गया था। जिसके बाद गुस्से में उसने आतंकी हमले की फर्जी कॉल की थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महाराष्ट्र के पुणे रेलवे स्टेशन पर आतंकी हमले की सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके बाद रेलवे स्टेशन पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया और सर्च अभियान शुरू कर दिया गया। हालांकि जांच के बाद आतंकी हमले की यह कॉल फर्जी पाई गई। पुणे पुलिस ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि आरोपी युवक का रेलवे पुलिस फोर्स के एक कर्मचारी से झगड़ा हुआ था। जिसके बाद उसने पुलिस कंट्रोल रूम को आतंकी हमले की फर्जी कॉल की थी।
विज्ञापन
खबर के अनुसार, शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि पुणे रेलवे स्टेशन पर आतंकी हमला हो सकता है। सूचना पाते ही पुलिस महकमा अलर्ट हो गया और स्टेशन पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। साथ ही डॉग स्कवायड को भी जांच के लिए स्टेशन पर तैनात कर दिया गया। हालांकि काफी खोजबीन के बाद भी जब कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला तो पुलिस को पता चला कि यह एक फर्जी कॉल थी।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने कॉल करने वाले व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी। काफी खोजबीन के बाद पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को पुणे के कटराज इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ट्रेन में सफर के दौरान उसका रेलवे पुलिस फोर्स के एक कर्मचारी से झगड़ा हो गया था। जिसके बाद गुस्से में उसने आतंकी हमले की फर्जी कॉल की थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन