{"_id":"5c763e3bbdec2273952188b0","slug":"tension-increase-between-pakistan-and-india-now-10-points","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने भारतीय सीमा में गिराए बम, तनाव बढ़ा, जानिए 10 बड़ी बातें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पाकिस्तान ने भारतीय सीमा में गिराए बम, तनाव बढ़ा, जानिए 10 बड़ी बातें
Wed, 27 Feb 2019 01:07 PM IST
Shilpa Thakur
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Wed, 27 Feb 2019 01:07 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
भारत और पाकिस्तान के बीच बुधवार को तनाव काफी बढ़ गया है। मंगलवार को भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तानी सीमा में घुसकर आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया था। जिसके बाद आज सुबह पाकिस्तानी विमानों ने भारतीय वायुसीमा का उल्लंघन किया। इतना ही नहीं पाकिस्तान ने भारतीय सीमा में बम भी गिराए। चलिए जानते हैं सुबह से अभी तक क्या हुआ है-
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
- पाकिस्तान की तरफ से कई बार सीजफायर का उल्लंघन किया। जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस कार्रवाई में करीब 10 जवान घायल हो गए।
- जम्मू-कश्मीर के शोपियां सेक्टर में आतंकियों और सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई जिसमें 2 आतंकी मारे गए। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में भारत में कोई नुकसान नहीं हुआ है।
- रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, सेना चीफ जनरल बिपिन रावत, वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ और नेवी चीफ सुनील लांबा के साथ बैठक की। बैठक में सुरक्षा को लेकर चर्चा हुई है।
- रूस-भारत-चीन के विदेश मंत्रियों की बैठक में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पुलवामा आतंकी हमले की जानकारी दी जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। उन्होंने कहा कि इस हमले की जिम्मेदारी पाक समर्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है कि इस तरह के आतंकवादी हमले के खिलाफ सभी देश जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएं और आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करें।
- पाकिस्तान ने भारतीय वायुसीमा का उल्लंघन किया। उसके दो जेट भारतीय सीमा में 3 किमी तक घुस आए। लेकिन भारतीय सेना की कार्रवाई के बाद वो वापस लौट गए। पाकिस्तान ने भारतीय सीमा में कुछ बम भी गिराए। ये घुसपैठ जम्मू कश्मीर के आसपास की गई। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान का एफ-16 विमान मार गिराया। सूत्रों का कहना है कि इसके बाद पाक विमान से एक पैराशूट निकलता देखा गया, लेकिन पायलट की स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
- जम्मू कश्मीर के बडगाम में एमआई-17 चॉपर क्रैश हो गया। इस पर एसएसपी ने कहा कि इसके कारणों की जांच घटनास्थल पर तकनीकी टीम करेगी और तथ्यों का पता लगाएगी। दो शव बरामद किए गए हैं। इसपर पाक मीडिया में विमान दुर्घटना की खबर को पाक के हमले के तौर पर दिखाया जाने लगा। जिसके बाद सैन्य सूत्रों ने कहा कि चॉपर क्रैश होने का पाकिस्तानी खबरों से कोई लेना देना नहीं है।
- सुरक्षा कराणों के चलते लेह, जम्मू, श्रीनगर और पठानकोट हवाईअड्डों पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सुरक्षा कारणों के चलते एयरस्पेस निलंबित कर दिया गया है। कई कमर्शियल उड़ानें भी होल्ड पर हैं। जम्मू कश्मीर के एयरस्पेस को ब्लॉक कर दिया गया है। इसके अलावा अमृतसर और चंडीगढ़ समेत कई एयरपोर्ट्स बंद किए गए हैं।
- सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने उच्च स्तरीय बैठक की। इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, गृह सचिव, रॉ चीफ और अन्य अधिकारी भी शामिल हुए। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में पीएमओ में भी बैठक हुई।
- सीमा से लगे सभी इलाकों पर हाई अलर्ट जारी है। पुंछ, नौशेरा और आसपास के इलाकों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। नागरिकों को घर में रहने को कहा गया है। श्रीनगर, जम्मू में सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।
- रनवे को फाइटर विमानों के लिए खाली कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द करा दी गई हैं। साथ ही वायुसेना को किसी भी समय टेकऑफ के लिए तैयार रहने को कहा गया है।