फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ten Big Point Of PM Modi addresses BJP workers in Mumbai

आपातकाल की 43वीं बरसी पर कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी, भाषण की 10 बड़ी बातें 

Tue, 26 Jun 2018 02:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Tue, 26 Jun 2018 02:49 PM IST
विज्ञापन
Ten Big Point Of PM Modi addresses BJP workers in Mumbai
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

देश में 43 साल पहले आपातकाल लागू किए जाने को लेकर कांग्रेस और गांधी परिवार को आड़े हाथ लेते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि एक परिवार के ‘‘स्वार्थी निजी हितों के चलते भारत को जेल में तब्दील कर दिया गया था।’’ आपातकाल लागू किए जाने के 43 साल पूरे हो गए हैं और भाजपा आज ‘‘काला दिवस’’ मना रही है। पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें...

विज्ञापन


- पार्टी की ओर से, आपातकाल की बरसी पर आयोजित बैठक में मोदी ने कहा कि इस दिन को संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए स्वयं को पुन:समर्पित करने के लिए मनाए जाने की जरूरत है। 
विज्ञापन


- उन्होंने कहा कि आपातकाल देश के स्वर्णिम इतिहास पर काला धब्बा है। उन्होंने कहा कि सिर्फ आपातकाल लगाने जैसे पाप के लिए कांग्रेस की आलोचना करने की खातिर ही आज काला दिवस नहीं मनाया जा रहा है बल्कि इस दिन को मनाने का उद्देश्य संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए जागरूकता फैलाना भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

- भाजपा के शासन में संविधान, दलितों और अल्पसंख्यकों के खतरे में होने का ‘‘काल्पनिक डर फैलाने’’ के लिए कांग्रेस की कटु आलोचना करते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस कभी नहीं सुधर सकती। उन्होंने कहा, ‘‘निजी हितों को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने अपनी ही पार्टी को बर्बाद किया।’’ 

 

- मोदी ने कहा, ‘‘स्वार्थी हितों के लिए कांग्रेस ने विपक्ष के नेताओं को जेल में बंद कर देश को कारागार में बदल दिया था। उनके लिए देश और लोकतंत्र की कोई कीमत नहीं है। अदालत के फैसले के बाद (इंदिरा गांधी) प्रधानमंत्री का पद छोड़ने के बजाए आपातकाल लगा दिया गया। यह लोग संविधान की रक्षा करने की बात कैसे कर सकते हैं।’’ 

 

- उन्होंने कहा, ‘‘जब किशोर कुमार जी ने उनके लिए (कांग्रेस के लिए) गाने से इनकार कर दिया तो, रेडियो पर उनके गाने बजाने नहीं दिए जाते थे।’’ 

 

- मोदी ने कांग्रेस पर लोकसभा में 400 से घटकर महज 44 सीटों पर सिमटने के बाद ईवीएम और भारत निर्वाचन आयोग की आलोचना करने के लिए भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने हालिया कर्नाटक चुनाव के बाद ईवीएम पर सवाल नहीं उठाए।’’ उन्होंने उच्चतम न्यायालय के मौजूदा प्रधान न्यायाधीश के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए भी कांग्रेस की आलोचना की।

 

- मोदी ने कहा, ‘‘उन्होंने (गांधी परिवार) कभी कल्पना भी नहीं की होगी कि उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगेंगे और वह जमानत पर बाहर रहेंगे। इसलिए, कांग्रेस ने प्रधान न्यायाधीश के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने का फैसला लिया।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार संविधान की रक्षा करने और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाये रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, ‘‘संविधान सिर्फ एक किताब नहीं है, बल्कि वह आम जनता की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने का जरिया है।’’ 

 

- पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के लिए देश, परंपरा, लोकतंत्र कुछ भी मायने नहीं रखता है। जो लोग परिवार की सेवा कर रहे थे, उनके लिए पांचों उंगलियां घी में थीं।

 

- उन्होंने कहा कि अगर हम तीन तलाक की बात करते हैं तो इसलिए क्योंकि हमारा संविधान सभी महिलाओं को बराबर हक देता है। लेकिन कांग्रेस को इसलिए दिक्कत है क्योंकि उनका वोट बैंक प्रभावित हो रहा है। 

 

- मोदी ने आपातकाल के खिलाफ आवाज उठाने के लिए इंडियन एक्सप्रेस के रामनाथ गोयनका और कुलदीप नैयर तथा स्टेट्समैन अखबार की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, ‘‘उनमें से कई हमारे समर्थक भी नहीं हैं। नैयर हमारे आलोचक हैं। लेकिन उन्होंने लोकतंत्र के लिए लड़ाई लड़ी।’’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed