फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ten big point of Congress President Rahul Gandhi speech at 84th Congress Plenary Session

राहुल के भाषण की वो 10 बड़ी बातें, जिसने कार्यकर्ताओं में भरा जोश और विरोधियों को दी सीधी चुनौती

Sun, 18 Mar 2018 05:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 18 Mar 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
 Ten big point of Congress President Rahul Gandhi speech at 84th Congress Plenary Session
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी - फोटो : ANI

दिल्ली में चल रहे कांग्रेस महाअधिवेशन के आखिरी दिन राहुल गांधी ने बड़े जोश के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला है । आइए एक नजर डालते हैं उनके उद्बोधन की 10 बड़ी बातों पर...

विज्ञापन


1-  देश के युवाओं ने मोदी जी पर जो भरोसा किया, वह टूट चुका है। कांग्रेस युवाओं को रोजगार दे सकती है। 

2- हम जनता के सेवक हैं, कोई कितना भी ताकतवर हो वह हमें चुप नहीं करा सकता लोगों को इंसाफ दिलाने से हम कभी पीछे नहीं हटेंगे। 

3- आज भ्रष्टाचारी सत्ता में हैं। आप युवाओं से सवाल पूछिए कि आप क्या करते हैं और आपको जवाब मिलेगा कुछ नहीं। 

4- बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह हत्या के आरोपी हैं। बीजेपी ने हत्यारे को पार्टी अध्यक्ष बनाया। 

5-  कांग्रेस पार्टी न सिर्फ बड़े नेताओं को टिकट देगी बल्कि कार्यकर्ताओं को भी बराबर मौक दिया जाएगा। हमें मालूम है कि अगर भारत को बदलना है तो सबको साथ लेकर ही चलना होगा। कांग्रेस से युवाओं और सीनियर नेताओं के बीच की दीवार को हम तोड़ने का काम करेंगे। 
विज्ञापन


6-  कांग्रेस सबकी पार्टी है। अगर युवाओं को रोजगार की जरूरत है और किसानों को रक्षा की जरूरत है तो कांग्रेस पार्टी वो मुहैया करायेगी। 

7- कांग्रेस अध्यक्ष ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि वह मुसलमानों को कहते हैं कि वे इस देश के नहीं हैं। वह तमिल को कहते हैं कि आप अपनी भाषा बदलें, वे कहते हैं कि नॉर्थ-ईस्ट के लोग जो खाते हैं वो हमें पसंद नहीं, वे महिलाओं को ठीक से कपड़े पहने की बात कहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


8- उन्होंने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि अगर आप बैंक से 33 हजार करोड़ लेकर भाग जाएं तो भी बीजेपी आपको बचाएगी। 

9- राहुल गांधी ने मौजूदा हालातों की तुलना महाभारत से करते हुए कहा कि, हजारों साल पहले कुरुक्षेत्र में युद्ध हुआ था जिसमें एक तरफ कौरव सत्ता के नशे में चूर थे तो वहीं पांडव बड़े ही विनम्र थे। आज भाजपा भी कुछ उसी तरह सत्ता के नशे में चूर है। 


10- उन्होंने पीएम मोदी को देश का सबसे बड़ा घोटालेबाज बताते हुए कहा कि प्रश्न पत्र बिक रहे हैं, देश में व्यापम फैलाया जा रहा है। राहुल ने यह भी कहा कि 2019 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस जीतेगी और बीजेपी हारेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed