फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Temjen Imna Along: 'I am a big fish...', Nagaland BJP leader trapped in pond, funny video viral

Temjen Imna Along: 'मैं बहुत बड़ी मछली हूं...', तालाब में फंसे नगालैंड के भाजपा नेता, सामने आया मजेदार वीडियो

Sat, 10 Feb 2024 10:31 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोहिमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोहिमा Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 10 Feb 2024 10:31 AM IST
सार

Temjen Imna Along: नगालैंड के भाजपा नेता तेमजेन इम्ना अलॉन्ग का नया वीडियो सामने आया है। जिसमें वह तालाब में फंसे हुए हैं और बाहर निकलने का प्रयास कर रहे हैं। उनके इस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Temjen Imna Along: 'I am a big fish...', Nagaland BJP leader trapped in pond, funny video viral
तेमजेन इम्ना अलॉन्ग - फोटो : एक्स/तेमजेन इम्ना अलॉन्ग

विस्तार

नगालैंड के भाजपा नेता तेमजेन इम्ना अलॉन्ग अक्सर अपने चुटीले बयानों से चर्चाओं में रहते हैं। सोशल मीडिया पर कई बार वह खुद का ही मजाक उड़ाते भी नजर आते हैं। अब एक बार फिर उन्होंने इंटरनेट यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा है। उन्होंने 'एक्स' पर एक वीडियो साझा किया है। जिसमें वह एक तालाब में फंसे हुए हैं और बाहर निकलने का प्रयास कर रहे हैं। इसमें उनके सहयोगी भी मदद कर रहे हैं। हालांकि, बाद में वह तालाब से बाहर निकल ही आते हैं। 

विज्ञापन

'मैं ही आज सबसे बड़ी मछली हूं...'
राज्य के उच्च शिक्षा और आदिवासी मामलों के मंत्री अलॉन्ग ने रविवार की सुबह यह वीडियो साझा किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि अलॉन्ग तालाब में फंसे हुए हैं और पेट के बल बाहर निकलने का प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान वह कहते हैं, आज सबसे बड़ी मछली मैं ही हूं।हालांकि, बाद में कीचड़ से लथपथ होकर वह बाहर निकलते हैं और बैठने के लिए कुर्सी मंगाते हैं। इम्ना पास खड़े एक व्यक्ति से कहते हैं, यह वास्तव में बहुत अच्छा था। लेकिन क्या मैं मछली थी या मछलियों की मछली थी।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

'आज जेसीबी का टेस्ट था..'
इस वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "आज जेसीबी का टेस्ट था। यह सब एनसीएपी रेटिंग के बारे में है। गाड़ी खरीदने से पहले एनसीएपी रेटिंग जरूर देखें। क्योंकि यह आपकी जान का मामला है।" सोशल मीडिया पर उनके इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। उनके वीडियो पर उनके समर्थक तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed