फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telgo passed in testing, trial will be on sunday

टेस्टिंग में पास हुई सेमी बुलेट ट्रेन टेलगो, कल ट्रायल

Sat, 28 May 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरेली Updated Sat, 28 May 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Telgo passed in testing, trial will be on sunday
टेलगो ट्रेन - फोटो : ब्यूरो/ बरेली

स्पेन तकनीकी की हाईस्पीड ट्रेन टेलगो शुक्रवार को हुई टेस्टिंग में पास हो गई। इज्जतनगर से देवरनिया स्टेशन तक इसको दौड़ाकर इंस्ट्रूमेंशन और कोच की टेस्टिंग की गई। इसके साथ ही टेलगो के ट्रायल का रास्ता साफ हो गया है। रविवार 29 मई को बरेली-मुरादाबाद रूट पर हाईस्पीड ट्रेन का ट्रायल शुरू हो जाएगा। टेस्टिंग के लिए टेलगो को दोपहर बाद लगभग तीन बजे इज्जतनगर कारखाना से इज्जतनगर स्टेशन पर लाया गया, जहां से यह ठीक दोपहर 3.10 बजे भोजीपुरा को रवाना हुई लेकिन भोजीपुरा रुकी नहीं। इसको देवरनिया तक ले जाया गया।

विज्ञापन


यहां से ट्रेन को स्पेन की इंजीनियरिंग टीम के चालक पिवा आरोव गार्ड एसके दास के साथ लेकर रवाना हुए। वापसी में चालक गंगाराम ट्रेन को लेकर आए। इज्जतनगर से देवरनिया तक लगभग 30 किलोमीटर का सफर 60 की स्पीड में 45 मिनट में पूरा किया गया। रेलवे के अफसरों ने हालांकि टेस्टिंग के बारे में कोई भी अधिकृत जानकारी देने से इंकार कर दिया लेकिन रेलवे के सूत्रों का कहना है कि इंस्टूमेंशन, कोच और सेंसर का यह टेस्ट कामयाब रहा।
विज्ञापन


इसके बाद रेल मंत्रालय को टेस्टिंग रिपोर्ट भेज दी गई। सूत्रों ने बताया कि रेल मंत्रालय से ट्रायल की अनुमति मिल गई है। टेस्टिंग से पहले लखनऊ से आई आरडीएसओ यानी रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड की टीम ने टेस्टिंग निदेशक नीरज श्रीवास्तव के नेतृत्व में टेलगो को पटरी पर ले जाने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। स्पेन के इंजीनियरों की टीम भी टेस्टिंग की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोच में भरी गईं रेत की बोरियां

Telgo passed in testing, trial will be on sunday
रविवार को होगा ट्रायल - फोटो : ब्यूरो/ बरेली

टेलगो ट्रेन के लिए 4-डी इंजन बनारस से मंगाया गया है। भगत कोठी के इस इंजन की स्पीड 220 किलोमीटर प्रतिघंटा बताई गई है। आम तौर पर इंजन में छह मोटर होते हैं लेकिन इसमें चार ही हैं, इसीलिए इसको लाइट वेट इंजन माना जाता है। यही इंजन अब टेलगो को चलाएगा। इसके जरिए ही टेलगो का ट्रायल होगा।

चूंकि टेस्टिंग में टेलगो कोच में सवारियां नहीं थी इसलिए सवारी लायक वजन करने के लिए इसके कोच में रेत की बोरियां रखी गईं। प्रत्येक कोच में इन बोरियों को टायलेट में रखवाया गया। संभवत: ट्रायल में भी रेत की बोरियां कोच में रहेंगी।

अब टेलगो के ट्रायल की तैयारियां कर ली गई हैं। बरेली जंक्शन से मुरादाबाद जंक्शन के बीच रविवार से इसका ट्रायल शुरू हो जाएगा। इसके लिए पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय गोरखपुर से सीडब्लूई यानी चीफ वर्कशाप इंजीनियर प्रणजीत सक्सेना इज्जतनगर कारखाना पहुंच गए। उन्होंने मुख्य कारखाना प्रबंधक एसी बेसरा के साथ मीटिंग करके ट्रायल की तैयारियों का जायजा लिया। वहीं, शनिवार को पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्रा शनिवार को यहां पहुंचेंगे। वह टेलगो के साथ ही रेलवे के मंडल चिकित्सालय का दौरा भी करेंगे। रविवार को ट्रायल देखेंगे।

90 की स्पीड से होगा ट्रायल
बरेली जंक्शन से मुरादाबाद के बीच टेलगो के ट्रायल की शुरुआत रविवार को 90 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से की जाएगी। अगले दिन 110 किलोमीटर की रफ्तार से ट्रायल होगा और उसके अगले दिन 115 की स्पीड से ट्रेन को दौड़ाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed