{"_id":"60a183c6441d7b7c0d295c02","slug":"television-journalist-anjan-bandyopadhyay-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुखद: टेलीविजन पत्रकार अंजन बंदोपाध्याय का निधन, कोरोना से थे संक्रमित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दुखद: टेलीविजन पत्रकार अंजन बंदोपाध्याय का निधन, कोरोना से थे संक्रमित
Mon, 17 May 2021 02:12 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 17 May 2021 02:12 AM IST
सार
बंदोपाध्याय 56 साल के थे और वह बांग्ला समाचार चैनल जी-24 घंटा के संपादक थे।
विज्ञापन
अंजन बंदोपाध्याय
- फोटो : twitter
विस्तार
वरिष्ठ पत्रकार एवं लोकप्रिय टीवी प्रस्तोता अंजन बंदोपाध्याय का रविवार रात को कोलकाता के एक निजी अस्पाल में निधन हो गया। वह करीब एक महीने पहले कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि बंदोपाध्याय का निधन रात करीब नौ बजकर 25 मिनट पर हुआ। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंदोपाध्याय के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अंजन बंदोपाध्याय पश्चिम बंगाल के मौजूदा मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय के भाई थे।
विज्ञापन